Rajasthan

NEET परीक्षा में बड़ा खेल! अंडरगार्मेंट में मोबाइल छिपाकर पहुंची छात्रा, पेपर की फोटो भी ली, पूछताछ जारी

Last Updated:June 22, 2026, 10:25 IST

NEET UG Exam Mobile Scandal: जयपुर के बिंदायका स्थित एक नीट-यूजी परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने से हड़कंप मच गया. आरोप है कि छात्रा मोबाइल को अंडरगार्मेंट में छिपाकर परीक्षा केंद्र में पहुंची थी और परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र की फोटो भी ली. परीक्षा के दौरान वह मोबाइल के जरिए सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही थी. संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर अधिकारियों ने जांच की और छात्रा को पकड़ लिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

NEET की सुरक्षा में सेंध? छात्रा मोबाइल लेकर पहुंची एग्जाम हॉल, पुलिस जांच तेजZoomजयपुर के बिंदायका स्थित नीट-यूजी परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया

जयपुर. राजस्थान में नीट-यूजी परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजधानी के बिंदायका क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को कथित तौर पर मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है. आरोप है कि छात्रा ने मोबाइल को अंडरगार्मेंट में छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था और परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र की तस्वीर भी खींच ली थी. परीक्षा के दौरान छात्रा अपने मोबाइल के माध्यम से सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही थी.

इसी दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को शक हुआ. जांच करने पर छात्रा के पास मोबाइल मिलने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा ने अकेले यह कृत्य किया या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह अथवा अन्य लोगों की भूमिका भी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा और सुरक्षा जांच के दौरान यह पकड़ा क्यों नहीं गया.

कॉल डिटेल, चैट तथा अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं

बताया जा रहा है कि छात्रा ने परीक्षा खत्म होने से कुछ समय पहले प्रश्नपत्र की फोटो भी ली थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तस्वीर किसी को भेजी गई थी या नहीं. पुलिस मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही है और कॉल डिटेल, चैट तथा अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र के प्रभारी सहित संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.  सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक हुई है या नहीं, इसकी भी पड़ताल कर रही हैं. यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं

गौरतलब है कि नीट-यूजी देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. ऐसे में परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं. जयपुर में सामने आया यह मामला परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj