Entertainment

कौन हैं ‘रामायण’ की ‘सीता’ के ‘राम’? पहली मुलाकात में दीपिका चिखलिया पर हार बैठे थे दिल, लुक में हीरो से नहीं कम

Last Updated:May 04, 2026, 13:24 IST

पर्दे पर कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो अमर हो जाते हैं. रामानंद सागर की रामायण एक ऐसा सीरियल था जिसका हर किरदार पर्दे पर अमर हो गया. श्री राम के रूप में नजर आए अरुण गोविल को लोगों ने सच में भगवान राम मान लिया था. वहीं माता सीता के किरदार में दिखीं दीपिका चिखलिया को दर्शक सचमुच सीता मानने लगे थे.

नई दिल्ली. 80 के दशक के अंत में जब टेलीविजन हर घर तक पहुंच रहा था, उसी दौर में दीपिका चिखलिया ने एक ऐसा किरदार निभाया, जिसने उन्हें अमर कर दिया. उनकी सादगी, भावना में डूबी हुई एक्टिंग ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी. यह सिर्फ एक रोल नहीं था, बल्कि एक जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने पूरे समर्पण और गरिमा के साथ निभाया. यही वजह है कि आज भी जब उनका नाम लिया जाता है, तो लोगों के मन में एक विशेष सम्मान और अपनापन जाग उठता है.

सीरीयल रामायण में दीपिका चिखलिया के अपोजिट अरुण गोविल राम के किरदार में नजर आए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका के रियल लाइफ राम भी किसी हीरो से कम नहीं हैं. एक्ट्रेस ने हेमंत टोपीवाला से शादी की है. आज आपको एक्ट्रेस के रियल लाइफ राम के बारे में बताते हैं.

दीपिका चिखलिया के रियल लाइफ राम यानी कि उनके पति हेमंत टोपीवाला एक बिजनेसमैन हैं. उनका ग्लैमर वर्ल्ड से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. इतने सालों की शादी में हेमंत कभी भी लाइमलाइट में नहीं आए हैं. वो हमेशा से पर्दे और लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं.

Add as Preferred Source on Google

दीपिका सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग अपनी जिंदगी की झलक शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस के पति कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हैं. बिंदी और टिप्स एंड टोज़ कॉस्मेटिक्स के ओनर हैं. यह पारिवारिक बिजनेस 1961 से ‘श्रृंगार’ नाम से चल रहा है, जो पारंपरिक भारतीय कॉस्मेटिक्स में स्पेशलाइज्ड है.

दीपिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि पति से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपनी डेब्यू फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्म में एक सीन में उन्हें श्रृंगार काजल के विज्ञापन के लिए मॉडलिंग करनी थी. दीपिका मॉडल थी और हेमंत सेट पर आए थे.

सेट पर हुई पहली मुलाकात दोनों के लिए बेहद खास साबित हुए. एक्ट्रेस पहली नजर में ही बिजनेसमैन के दिल में घर कर गई थीं. हालांकि पहली मुलाकात में ये रिश्ता बातचीत के आगे नहीं बढ़ पाया था. शूट खत्म करने के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे, लेकिन एक-दूसरे के बारे में सोचते रहे.

दीपिका बताती हैं कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में सेट पर अक्सर भविष्य और काम को लेकर बातचीत होती थी. उसी दौरान हेमंत भी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगे थे. दोनों की राहें अलग थीं, लेकिन एक अनकहा कनेक्शन कहीं न कहीं बना रहा.

समय बीतता गया, लेकिन हेमंत के मन में दीपिका की याद बनी रही. कई साल बाद एक दिन उन्होंने दीपिका को उनके घर के पास एक पार्लर में देखा. यह एक संयोग भरी मुलाकात थी, जिसने पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया. बाद में हेमंत ने खुद स्वीकार किया कि इतने वर्षों में दीपिका कभी उनके ख्यालों से दूर नहीं हुई थीं.

इसके बाद किस्मत ने दोनों को एक बार फिर करीब लाने का काम किया. 28 अप्रैल 1991 को एक फैमिली फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात तय हुई. यह मुलाकात भले ही पहली औपचारिक बातचीत थी, लेकिन दोनों के बीच कनेक्शन इतना गहरा था कि करीब दो घंटे की बातचीत में ही उन्होंने महसूस कर लिया कि वो एक-दूसरे के लिए बने हैं. बिना किसी उलझन या संदेह के दोनों ने उसी वक्त अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया.

मुलाकात के तुरंत बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंचे और परिवार को इस फैसले के बारे में बताया. खास बात यह रही कि अगले ही दिन, यानी 29 अप्रैल को दीपिका का बर्थडे है. दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक छोटी सी रस्म ‘गोलधना’ या रोका संपन्न हुआ. यह पल उनके रिश्ते की आधिकारिक शुरुआत बन गया.

तब से लेकर आजतक इस कपल का प्यार आज भी कायम है. दोनों को देखकर लगता है कि मानों आज ही उनकी मुलाकात हुई हो. दीपिका अपने बिजनेसमैन पति के साथ समय-समय पर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj