Entertainment

कभी महीने के सिर्फ 1500 कमाता था एक्टर, बीवी के पैसों पर किया गुजारा, अब बना ली 1 अरब से ज्यादा की संपत्ति

Last Updated:June 24, 2026, 12:19 IST

मनोरंजन की दुनिया में आज एक ऐसा नाम है, जिसने कभी जेब में महज 1500 रुपये लेकर अपने करियर की शुरुआत की थी. शुरुआती तंगी के दिनों में तो शादी के बाद कुछ समय घर का खर्च पत्नी की कमाई से चलता था लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग और कड़ी मेहनत के दम पर आज वो टीवी और ओटीटी जगत के सबसे अमीर सितारों में गिने जाते हैं. आज उनके पास आलीशान घर, विला और करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों का ऐसा कलेक्शन है, जो किसी के लिए भी एक सपने जैसा है.

नई दिल्ली. राम कपूर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में से एक हैं. छोटे पर्दे पर कदम रखने से पहले उन्होंने थिएटर में काम करके एक्टिंग की बारीकियों को सीखा था. मंच के इसी अनुभव ने उनकी एक्टिंग की नींव को इतना मजबूत और दमदार बनाया, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर टीवी और फिल्मों में अपने किरदारों को बखूबी निभाने में मिला.

आज भले ही उनके पास सब कुछ हो, लेकिन एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था. कुछ समय पहले ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में राम ने अपने संघर्ष के दिनों को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उनकी कमाई महीने की सिर्फ 1500 रुपये हुआ करती थी और शादी के बाद कुछ वक्त तक उनका खर्च पत्नी गौतमी की कमाई से चलता था.

राम ने इंटरव्यू में कहा था, ‘करियर के अगले 15-20 सालों में मैंने टीवी से बेहद शानदार कमाई की. अगर आप अपनी इस कमाई को समझदारी से इन्वेस्ट करते हैं, तो आपकी लाइफ सेट हो जाती है. टीवी इंडस्ट्री में काम करना बेहद थकाऊ और मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप यहां सफल हो गए, तो किस्मत बदल जाती है. मैंने 1500 रुपये से शुरुआत की थी और शादी के बाद कुछ समय गौतमी के पैसों पर रहा.’

Add as Preferred Source on Google

मेहनत के दम पर आज राम कपूर टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं. वैसे तो वो अपनी पर्सनल लाइफ और कलेक्शन को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन लग्जरी और तेज रफ्तार गाड़ियों के लिए उनका प्यार किसी से छुपा नहीं है. उनके गैरेज में मर्सिडीज-एएमजी जी63, बीएमडब्ल्यू एक्स 5, पोर्श और फेरारी जैसी गाड़ियां हैं. हाल ही में उन्होंने करीब 5.21 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी उरुस भी खरीदी है.

गाड़ियों के अलावा राम कपूर आलीशान प्रॉपर्टीज के भी मालिक हैं. उनके पास मुंबई में एक बेहद खूबसूरत और बड़ा घर तो है ही, साथ ही वेकेशन एन्जॉय करने के लिए गोवा और खंडाला में भी शानदार विला हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाग में भी उनका एक बेहद कीमती हॉलिडे होम है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है. राम कपूर की नेटवर्थ 135 करोड़ बताई जाती है.

राम कपूर ने 90 के दशक के आखिरी सालों में ‘न्याय’ और ‘हीना’ जैसे सीरियल्स से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी. इन शुरुआती किरदारों के जरिए वो पहली बार दर्शकों के बीच पहुंचे. भले ही ये छोटे रोल थे, लेकिन इन्होंने इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी दर्ज कराई और यहीं से टीवी की दुनिया में उनके लगातार आगे बढ़ने के सफर की शुरुआत हुई.

उनके करियर में असली यू-टर्न साल 2006 में आए सुपरहिट शो ‘कसम से’ से आया. इस सीरियल में उन्होंने राम कपूर नाम के बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जो कि उनका असली नाम भी है. इस रोल में उनकी एक्टिंग को लोगों ने इतना पसंद किया कि वह घर-घर में मशहूर हो गए. इसके बाद उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘करले तू भी मोहब्बत’ जैसे कई हिट शोज से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की.

टीवी पर अपना सिक्का जमाने के बाद राम कपूर ने धीरे-धीरे फिल्मों का रुख किया. उन्होंने ‘उड़ान’ (2010), ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) और ‘हमशकल्स’ (2014) जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन सपोर्टिंग किरदार निभाए. पर्दे का साइज बदला, लेकिन राम कपूर की अदाकारी का जादू वैसा ही रहा. उन्होंने साबित कर दिया कि वह छोटे पर्दे के साथ-साथ सिनेमाई फॉर्मेट में भी खुद को बखूबी ढाल सकते हैं.

डिजिटल दौर के शुरू होते ही राम कपूर ने खुद को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के हिसाब से भी अपडेट कर लिया. उन्होंने ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ और ‘अभय 2’ जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में काम किया, जिससे उन्हें एक नई और युवा ऑडियंस मिली. एंटरटेनमेंट की बदलती दुनिया में खुद को बनाए रखते हुए अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में भी अपना दम दिखाते नजर आएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj