Rajasthan

एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे! बीकानेर की ‘छीने की मिठाई’ क्यों बन रही है हर किसी की पहली पसंद?, जानें रेसिपी

Last Updated:April 27, 2026, 11:22 IST

Bikaner Chhena Sweet: बीकानेर की ‘छीने की मिठाई’ आज तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है. पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली यह मिठाई अपने अनोखे स्वाद और खास बनावट के लिए जानी जाती है. ताजे दूध से बने छीने को खास विधि से पकाकर इसमें मिठास और सुगंध का संतुलन तैयार किया जाता है, जो इसे अन्य मिठाइयों से अलग बनाता है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है. यह मिठाई न केवल स्वाद का आनंद देती है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा की झलक भी पेश करती है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. राजस्थान का बीकानेर शहर नमकीन और मिठाइयों के लिए विश्वभर में अपनी खास पहचान रखता है. यहां की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद ऐसा है कि देश ही नहीं, विदेशों तक इसकी मिठास पहुंच चुकी है. बीकानेर में बनने वाली कई मिठाइयों में ‘छीने की मिठाई’ इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है. अपने अलग स्वाद, खास बनावट और विविध फ्लेवर के कारण यह मिठाई तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है.

बीकानेर की ‘छीने की मिठाई’ आज शहर की पहचान बन चुकी है. यहां आने वाले पर्यटक इस मिठाई का स्वाद जरूर लेते हैं और अपने साथ इसकी मिठास यादों में संजोकर ले जाते हैं. पारंपरिक विधि और आधुनिक फ्लेवर का यह अनूठा मेल बीकानेर की समृद्ध संस्कृति और स्वाद की विरासत को जीवंत बनाए हुए है.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आतीछीने की मिठाई को स्थानीय भाषा में ‘छीना टोस्ट’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसे कई तरह के फ्लेवर और स्टाइल में तैयार किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मुलायम और स्पंजी बनावट है, जो मुंह में जाते ही घुल जाती है. यही वजह है कि यह मिठाई बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है. इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है, जबकि त्योहारों और शादियों के सीजन में इसकी बिक्री और अधिक बढ़ जाती है.

स्थानीय दुकानदार जोरावर सिंह ने बताया कि इस मिठाई की डिमांड हर मौसम में रहती है.हालांकि गर्मियों के दौरान इसे संभालकर रखना जरूरी होता है, क्योंकि अधिक तापमान में यह जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए दुकानदार इसे फ्रिज या ठंडी जगह पर सुरक्षित रखते हैं, ताकि इसकी गुणवत्ता बनी रहे. वर्तमान में बाजार में यह मिठाई करीब 380 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.

लाजवाब ‘छीने की मिठाई’छीने की मिठाई को बनाने की प्रक्रिया काफी मेहनत और समय लेने वाली होती है. इसे तैयार करने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है। सबसे पहले दूध को गर्म कर उसे फाड़ा जाता है, जिससे ताजा छीना तैयार होता है. इसके बाद इस छीने को अच्छी तरह मसलकर मुलायम बनाया जाता है. फिर चीनी की चाशनी तैयार की जाती है और उसमें इस छीने को पकाया जाता है. पकने के बाद इसे ठंडा होने दिया जाता है. इसके बाद इसे फिर से दूध में स्पंज के रूप में डाला जाता है और खास स्वाद देने के लिए इसमें चॉकलेट भी मिलाई जाती है. इस पूरी प्रक्रिया के बाद तैयार होती है लाजवाब ‘छीने की मिठाई’.

बीकानेर में इस मिठाई का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जा रहा है. रोजाना कई क्विंटल मिठाई तैयार होती है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्वाद के साथ-साथ यह मिठाई सेहत के लिहाज से भी लाभदायक मानी जाती है, क्योंकि इसमें दूध से बना छीना उपयोग किया जाता है, जो शरीर को पोषण देता है. यही कारण है कि कई डॉक्टर भी सीमित मात्रा में इसे खाने की सलाह देते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 11:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj