राजस्थान की ‘ऊंची छलांग’, बना निवेशकों की पहली पसंद, निवेश में 8वें से सीधे तीसरे नंबर पर पहुंचा

Last Updated:April 29, 2026, 15:03 IST
Rajasthan News : राजस्थान देश में निवेश का हब बनकर उभरा है. निवेश के मामले में राजस्थान देश में आठवें स्थान से तीसरे पर आ गया है. सूबे की भजनलाल सरकार के अथक प्रयासों के कारण निवेशकों का राजस्थान पर भरोसा बढ़ रहा है. निवेश की लगातार बढ़ती संख्या इस बात की गवाही दे रही है. वित्त वर्ष 2025 में राजस्थान आठवें स्थान पर था. लेकिन वह टॉप थ्री में शामिल हो गया है.
भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर दुनियाभर के निवेशकों को यहां निवेश करने का न्यौता दिया था.
जयपुर. राजस्थान तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. 2023 के अंत बीजेपी की भजनलाल सरकार की ओर से सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स और निवेश में जबर्दस्त तेजी आई है. राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से किए जा रहे नवाचारों और अथक प्रयासों के चलते निवेशकों का राजस्थान पर भरोसा बढ़ा है. इसके कारण निवेश का आंकड़ा चार गुना बढ़ गया है. निवेश के मामले में राजस्थान वित्त वर्ष 2025 में आठवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2024 में राजस्थान 8वें स्थान पर था.
भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं. इंडिया स्टेट की नवीनतम रिपोर्ट में सामने आया है कि राजस्थान ने निवेश में लंबी छलांग लगाई है. राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा में भी बड़े निवेश आए हैं. आंकड़ों की बात की जाए तो राज्य के कुल निवेश में 4 गुना की जबरदस्त वृद्धि हुई है. इस सेक्टर में वित्त वर्ष 2024 में जहां निवेश 1.10 लाख करोड़ रुपये था वहीं वित्त वर्ष 2025 में यह निवेश 4.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा प्रोजेक्ट्स का आंकड़ा भी वित्त वर्ष 2024 में 501 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 873 हो गया है.
केन्द्र सरकार भी दिल खोलकर कर रही है सपोर्टरिपोर्ट के मुताबिक पीडब्ल्यूडी में 57 हजार करोड़ के 8 मेगा हाईवे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. वहीं सोलर पावर प्रोजेक्ट में एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशन्स में राजस्थान में 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है. राजस्थान में उत्तरोत्तर हो रहे विकास को देखते हुए केन्द्र सरकार ने भी राजस्थान के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है. हाल ही में केन्द्र की ओर से अमृत योजना के बजट में भारी बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी 2,341 करोड़ रुपये की गई है. इस राशि से सूबे के कई शहरों को संवारा जाएगा.
राइजिंग राजस्थान में आए थे दुनियाभर से निवेशकउल्लेखनीय है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर निवेशकों को यहां न्यौता दिया था. इस समिट में दुनियाभर से आए निवेशकों ने विभिन्न सैक्टर्स में अरबों रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिए थे और एमओयू किए थे. उसके बाद सरकार की ओर से इनकी लगातार मॉनिटरिंग की गई. इसके कारण अब ये एमओयू धरातल पर उतरने लगे हैं. राजस्थान देश में सौर ऊर्जा का बड़ा हब बनने की ओर से अग्रसर हो रहा है. सूबे में खासतौर पर इस क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 29, 2026, 14:56 IST



