Entertainment

मुंबई में सिनेमा देखना होगा जेब पर भारी? एंटरटेनमेंट टैक्स 570% बढ़ाने का प्रस्ताव, सुहैल नैयर ने निकाली भड़ास

Last Updated:October 02, 2026, 00:01 IST

फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर सुहैल नैयर ने मुंबई में सिनेमाघरों के एंटरटेनमेंट टैक्स को लेकर चिंता जताई. बीएमसी ने मुंबई के सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट टैक्स को 570 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रपोजल रखा है, जिससे मल्टीप्लेक्स और सिंगल-स्क्रीन टिकटें काफी महंगी हो सकती हैं. हालांकि, अभी यह केवल एक प्रस्ताव है जिसे महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है.

ख़बरें फटाफट

मुंबई में सिनेमा देखना होगा जेब पर भारी? टैक्स 570% बढ़ाने का प्रस्तावZoomएक्टर ने एंटरटेनमेंट टैक्स को लेकर जताई चिंता. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एक्टर सुहैल नैयर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान मुंबई के सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि अगर टैक्स में बढ़ोतरी लागू होती है तो फिल्म टिकट की कीमतें बढ़ सकती हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है और आगे इसमें बदलाव हो सकता है.

सुहैल नैयर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म की टिकटें महंगी होने वाली हैं. पॉपकॉर्न तो फिल्म की टिकट से भी ज्यादा महंगा है. मेरा अनुमान है कि टिकट की कीमतें बढ़ सकती हैं लेकिन आप कभी नहीं जानते, चीजें बदलती रहती हैं. अभी सिर्फ इसका प्रस्ताव रखा गया है, हो सकता है कि इसे लागू ही न किया जाए. देखते हैं आगे क्या होता है, उसके बाद इस बारे में बात करेंगे.’

एंटरटेनमेंट टैक्स में हो सकती है बढ़ोतरीबीएमसी ने मुंबई के सिनेमाघरों और परफॉर्मिंग आर्ट्स वेन्यू पर एंटरटेनमेंट टैक्स में 570 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है. फिलहाल इस प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की मंजूरी मिलना बाकी है. जब तक राज्य सरकार इसे मंजूरी देकर आधिकारिक तौर पर नई दरों की घोषणा नहीं करती, तब तक मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर ही लागू रहेगा. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मल्टीप्लेक्स में हर शो पर एंटरटेनमेंट टैक्स 60 से बढ़ाकर 400 रुपए किया जा सकता है. वहीं, सिंगल-स्क्रीन एसी सिनेमाघरों के लिए यह टैक्स 200 रुपए प्रति शो प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा ड्रामा, जलसा और दूसरे एंटरटेनमेंट प्रोग्राम्स पर भी प्रति शो 100 रुपए टैक्स लगाने का प्रपोजल है.

9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’बीएमसी की ओर से प्रस्ताव रेवेन्यू जुटाने की कोशिश के तहत लाया गया है. नागरिक निकाय ने एंटरटेनमेंट टैक्स से हर साल करीब 400 से 500 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई का लक्ष्य रखा है. हालांकि, नए सिस्टम में मराठी और गुजराती फिल्मों, नाटकों और वन-एक्ट प्ले को टैक्स से छूट देने का प्रावधान बरकरार रखा गया है. फिलहाल नई दरों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वहीं, सुहैल नैयर इन दिनों ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है. ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2026, 00:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj