Health

सर्दी और खांसी से बचना है… तो रात में करें ये काम, 1 चम्मच नमक वाला पानी करेगा जादू

Last Updated:October 01, 2026, 15:34 IST

Health Tips: झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि बदलते मौसम में खासतौर पर सर्दी खांसी से खुद को बहुत सुरक्षित रखना है. क्योंकि अब बरसात से हम लोग ठंड की तरफ जा रहे हैं. ऐसे में हर दिन शाम में थोड़ा सा गर्म पानी लीजिए, थोड़ा अधिक गर्म होना चाहिए, लेकिन बर्दाश्त भी हो जाए, उसमें एक चम्मच नमक डालिए. उसमें नमक डालकर कम से कम 5 मिनट के लिए रखिए.

सिर्फ इतना ही नहीं डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि ऐसा करने से दिनभर की जो थकान है, वह मिट जाती है. गर्म पानी में जब नमक डालते हैं तो यह एंटीबैक्टीरियल काम करता है. साथ ही सारी गंदगी को हटा देता है और बॉडी को काफी हद तक रिलैक्स कर देता है, पूरे शरीर में गर्माहट प्रदान करता है.

इसीलिए इसके बाद आपको नींद भी काफी अच्छा आएगी. उन्होंने आगे बताया, दरअसल यह काफी पुराना उपाय है. पुराने जमाने में गांव देहात के लोग ऐसा ही करते थे. कहीं बाहर से जब आते थे, तब गर्म पानी में नमक डालकर पैर रखते थे.

इससे दिनभर बाहर की गंदगी जो पैर में लगी है. वह हट जाती थी. एकदम रिलैक्स हो जाते थे, इंफेक्शन या कोई बीमारी पैर के द्वारा होने का कोई खतरा नहीं रहता था और सर्दी खांसी में भी काफी हद तक राहत मिलती थी.डॉक्टर वीके पांडे ने बताया कि बस इस दौरान एक बात का ध्यान रखना है.

Add as Preferred Source on Google

अगर आप डायबिटीज पेशेंट है या फिर आपके पैर में जख्म हो गया है या कोई घाव है, तो उस समय यह बिल्कुल भी ना करें और पानी गर्म करते समय भी ध्यान रखें. बहुत अधिक गर्म ना ले लें कि पैर ही जल जाए. बस आपको इन दो बातों का ध्यान विशेष रूप से रखना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 01, 2026, 15:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj