Rajasthan

उफ! सरकारी नौकरी के लालच में बेटी ने ही सुपारी देकर मां को ही मरवा डाला, सच जानकर पुलिस भी कांप उठी

Last Updated:July 07, 2026, 15:15 IST

Jaipur News : क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई बेटी नौकरी पाने के लिए अपनी मां को भी मरवा सकती है! अगर आपका जवाब ‘नहीं’ तो आप गलत हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल को दहला देने वाली ऐसी ही खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक बेटी ने अपनी मां की जगह अनुकंपा नौकरी पाने के लिए रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे मरवा डाला. इसके लिए बाकायदा किलर्स को सात लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उफ! सरकारी नौकरी के लालच में बेटी ने ही सुपारी देकर मां को ही मरवा डालाZoomपुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसकी बेटी आयुषी समेत साजिश में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जयपुर. राजधानी जयपुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जयपुर पुलिस ने तीन दिन पहले कथित हादसे में एक महिला की हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह मामला हादसे का नहीं बल्कि हत्या का था. महिला की हत्या उसकी अपनी बेटी ने उसकी जगह अनुकंपा नौकरी पाने के लिए करवाई थी. इस साजिश में केवल महिला की बेटी ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे. पुलिस ने इस मामले में मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब उनसे पूछताछ की जा रही है.

जयपुर डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा मंगलवार को इस हत्याकांड खुलासा करते हुए बताया कि तीन दिन पहले 4 जुलाई को प्रतापनगर थाना इलाके में 45 साल की महिला नीरज शर्मा की स्कॉर्पियो टक्कर से मौत हो गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी. पुलिस ने जब इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो जो सच सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला था. महिला की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बेटी आयुषी (23) और परिवार के अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर रची थी. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

4 जुलाई को महिला की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दीडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने महिला की हत्या के लिए भाड़े पर पांच बदमाश हायर किए थे. इसके लिए किलर्स को सात लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. उसके बाद किलर्स ने 4 जुलाई को महिला की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी. आरोपी पिछले दो महीने से महिला की लगातार रैकी कर रहे थे. हत्याकांड से पहले भी महिला को दूसरी गाड़ी से मारने का प्रयास किया गया था. लेकिन उसमें आरोपी सफल नहीं हो पाए थे. पुलिस की जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक साजिश की भी बात सामने आई है.

नीरज के पति की करीब एक साल पहले हो गई थी मौतहत्या का शिकार हुई महिला नीरज शर्मा सरकारी कर्मचारी थी. नीरज के पति सरकारी कर्मचारी थे. लेकिन उनकी करीब एक साल पहले मौत हो गई थी. उसके बाद नीरज को पति की जगह यह नौकरी अनुकंपा में मिली थी. लेकिन आयुषी पिता की नौकरी हासिल करना चाहती थी. लिहाजा उसे अपनी मां को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली. इस प्लानिंग में बेटी आयुषी के साथ उसके ताऊ और उनका बेटा भी शामिल था. ताऊ और उसके बेटे क शामिल होने के पीछे संभवतया प्रोपर्टी का विवाद हो सकता है. उसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने हत्याकांड में अब तक जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें मृतका की बेटी और जेठ भी शामिल है. महिला के जेठ का बेटा बलराम अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj