20 रुपये में कॉरियन स्किन ग्लो | Korean Skin Glow Home Remedy in 20 Rs

Last Updated:November 27, 2025, 12:58 IST
Korean Skin Glow Tips: सर्दियों में स्किन ड्राय होने पर लोग बॉडी लोशन और गलत क्रीम लगा कर स्किन को और खराब कर देते हैं. जोधपुर की ब्यूटीशियन माहिना ने बताया कि राइस वाटर और घरेलू नुस्खे से सिर्फ 20 रुपये में Korean Skin जैसा ग्लो पाया जा सकता है. यह प्राकृतिक नुस्खा स्किन को नाइट रिपेयर में भी मदद करता है.
20 रुपये में पाएं Korean Style Glow: ब्यूटिशियन माहिना का बड़ा खुलासा
जोधपुर. सर्दियों में स्किन ड्राय होना, रैशेस आना और चेहरा बेजान पड़ जाना आम बात है, लेकिन लोग इसे ठीक करने के चक्कर में सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं—फेस पर बॉडी लोशन या गलत क्रीम लगा देते हैं. जोधपुर की जानी-मानी ब्यूटिशियन माहिना बताती हैं कि सर्दियों में स्किन अतिरिक्त ड्राय होने से संवेदनशील हो जाती है और ऐसे में कोई भी हानिकारक क्रीम या केमिकल स्किन को बुरी तरह डैमेज कर सकता है.
माहिना कहती हैं कि ठंड के मौसम में स्किन की मॉइस्चर लेयर कमजोर हो जाती है, जिस कारण स्किन पर रैशेस और पपड़ी पड़ने लगती है. लोग अक्सर फेस पर बॉडी लोशन लगा लेते हैं, जबकि यह सबसे बड़ी गलती है. इससे स्किन और भी ज्यादा डैमेज होती है. उनका कहना है कि सर्दियों में नाइट रिपेयर बेहद ज़रूरी है. रात में स्किन खुद को ठीक करने की क्षमता रखती है, इसलिए विटामिन-E के कैप्सूल्स स्किन को रिपेयर करने में बहुत मदद करते हैं.
कॉरियन स्किन जैसा ग्लो चाहिए? घर की रसोई में छुपा है फॉर्मूला
माहिना कहती हैं कि Korean Glass Skin ट्रेंड की असली ताकत घर में उपलब्ध “राइस वाटर” है. घर में उपलब्ध चावल को भिगोकर उसका पानी चेहरे पर लगाने से स्किन का टोन और ग्लो दोनों बढ़ता है. उनके अनुसार, राइस पाउडर में गुलाबजल, एलोवेरा जेल, टमाटर का रस और खीरे का रस मिलाकर फेस पैक बनाएं. हफ्तेभर नियमित इस्तेमाल से स्किन नरम, ग्लोइंग और Korean Glass Skin जैसी लगने लगती है. यह एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए चमक देता है.
सिर्फ 20 रुपये में मिल सकता है ग्लो—बिना किसी केमिकल के
माहिना का मानना है कि घरेलू नुस्खे न केवल सस्ते हैं, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी होते हैं. राइस और गुलाबजल का खर्च मुश्किल से 20 रुपये तक आता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. यह स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है और ड्रायनेस को भी दूर करता है. उनका सुझाव है कि प्राकृतिक चीजों को प्राथमिकता देना हमेशा महंगा और केमिकल-युक्त प्रोडक्ट लगाने से बेहतर होता है.
ब्यूटी एक्सपर्ट की चेतावनी: ये गलती कभी न करें
फेस पर बॉडी लोशन न लगाएँ
हर स्किन पर जेल सूट नहीं करता (पैच टेस्ट जरूरी)
गलत नाइट क्रीम लगाने से स्किन और खराब हो सकती है
सर्दियों में नाइट रिपेयर ज़रूरी है
किसी भी प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 27, 2025, 12:56 IST
homelifestyle
क्रीम छोड़ो! यह 20 रुपये का घरेलू नुस्खा दे रहा है कॉरियन स्किन जैसा ग्लो!



