परसरामपुरा स्टेडियम ढहा, ग्रामीणों की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, गहलोत-डोटासरा का सरकार पर तीखा हमला

Last Updated:May 14, 2026, 21:27 IST
Jhunjhunu Parasrampura Stadium Controversy: झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा स्टेडियम पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए 10 करोड़ रुपये की लागत से बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम को नष्ट करने पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों को राजनीतिक द्वेष के कारण तोड़ा गया और ग्रामीणों की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है. साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है.
ख़बरें फटाफट
झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा स्टेडियम पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद गहराया
झुंझुनूं. जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा स्टेडियम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. स्टेडियम पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के बाद जहां ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं प्रदेश की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नवलगढ़ के परसरामपुरा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से जनता के लिए निर्मित ‘राजीव गांधी खेल स्टेडियम’ पर बुलडोजर चलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी कदम है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों को राजनीतिक द्वेष के कारण नष्ट किया जा रहा है. गहलोत ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, उनके बुजुर्ग पिता समेत सैकड़ों ग्रामीणों की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को यह जांच करवानी चाहिए कि यह कार्रवाई किसके दबाव में की गई और इससे सार्वजनिक धन का कितना नुकसान हुआ.
नवलगढ़ के परसरामपुरा में ₹10 करोड़ की लागत से जनता के लिए निर्मित ‘राजीव गांधी खेल स्टेडियम’ पर बुलडोजर चलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी है।
विकास कार्यों को राजनीतिक द्वेष के कारण नष्ट करना और शांतिपूर्ण विरोध कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा जी एवं उनके बुजुर्ग… pic.twitter.com/02gUZbgr3M



