Parliament Monsoon Session LIVE: JPSC-JSCC आंदोलन पर संसद में संग्राम, BJP सांसदों ने प्रियंका गांधी को घेरा, पूछा- झारखंड क्यों नहीं गईं?

होमताजा खबरदेश
JPSC-JSCC आंदोलन पर संसद में संग्राम, BJP सांसदों ने प्रियंका गांधी को घेरा
Last Updated:August 11, 2026, 11:15 IST
Parliament Monsoon Session LIVE: कांगेस सहित सभी विपक्षी पार्टी अमित शाह से छात्रों को पिटाई के मुद्दे पर संसद में आकर बयान देने की मांग कर रहे हैं. जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों के संसद म…और पढ़ें
संसद के दोनों सदनों में गतिरोध टूटने की संभावना है. (फाइल फोटो)
Parliament Monsoon Session LIVE: जंतर-मंतर पर छात्रों के पिटाई को लेकर संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मिले आश्वासन के बाद अब सदन में गतिरोध टूटने की संभावना है. किरेन रिजिजू ने एक दिन पहले 10 अगस्त को लोकसभा में कहा था कि सरकार छात्रों के मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री अमित शाह विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को उनका पूरा जवाब सुनना पड़ेगा.
अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद जब दोपहर दो बजे शुरू हुई तो रिजिजू ने ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पहले दिन से यह मांग कर रहे थे कि गृह मंत्री अमित शाह को (छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर) जवाब देना चाहिए.” रिजिजू ने कहा, “मैं सरकार की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के मामले को लेकर चर्चा के लिए तैयार है और पूरा जवाब देने के लिए तैयार है. गृह मंत्री अमित शाह विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं.”
संसद मानसून सत्र लाइव: ‘छात्रों को लेकर अमित शाह जवाब देंगे, राहुल गांधी भागना मत’
Parliament Monsoon Session LIVE: भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अरुण गोविल ने रांची में छात्रों के आंदोलन को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा. मनोज तिवारी ने कहा, “झारखंड में छात्रों पर हुए अन्याय पर राहुल गांधी जवाब दें…अमित शाह जी जवाब देंगे, राहुल गांधी भागना मत. ये हमारी बातें हैं.” वहीं, भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, “अब जब हम जवाब देने के लिए आ गए तो ये लोग चर्चा नहीं चाहते हैं तो विपक्ष इतना गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है जो कि पहले ऐसा कभी होता नहीं था. इस बार का विपक्ष बहुत गैर-जिम्मेदार है वो कुछ भी किसी भी बात पर चर्चा चाहते ही नहीं हैं उनको सिर्फ हल्ला करना आता है…”
संसद मानसून सत्र लाइव: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी झारखंड क्यों नहीं जाते? बीजेपी ने बोला हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा, “राहुल गांधी शर्म करो. झारखंड में जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां पर युवाओं की बर्बरतापूर्वक जो पिटाई हुई है तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां पर क्यों नहीं जाते? वास्तव में ये इन सब से भाग रहे हैं और उनको वहां पर जाना चाहिए..”
संसद मानसून सत्र लाइव: झारखंड के बच्चों पर हो रहे लाठीचार्ज पर राहुल गांधी चुप क्यों?
Parliament Monsoon Session LIVE: भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, “दोहरा मापदंड है, राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड के बच्चों पर हो रहे लाठीचार्ज पर चुप हैं. देश राहुल गांधी की दोहरी नीति को देख रहा है. राहुल गांधी को सदन में जवाब देना चाहिए.”
संसद मानसून सत्र लाइव: राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत
Parliament Monsoon Session LIVE: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “उन्होंने(राहुल गांधी) चर्चा करने से मना कर दिया है. पहले उन्होंने कहा कि कॉकरोच विरोध पर उन्हें चर्चा करनी है लेकिन जब इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उसके लिए उन्होंने मना कर दिया. वे देश को धोखा दे रहे हैं, एक दिन भी सदन चलने नहीं दे रहे हैं.”
संसद मानसून सत्र लाइव: ‘राहुल गांधी चर्चा नहीं होने दे रहे हैं हर बार सदन को रोक रहे हैं’
Parliament Monsoon Session LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया. भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘हम सब हर चर्चा के लिए तैयार हैं उसके बाद भी राहुल गांधी चर्चा नहीं होने दे रहे हैं हर बार सदन को रोक रहे हैं इसलिए हम लोग उनके खिलाफ मार्च कर रहे हैं.”
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 11, 2026, 10:54 IST



