पाइप बिछे, नल लगे… फिर भी 3 साल से पानी नहीं, सिर्फ 30 फीट अधूरा काम बना वजह, टैंकरों के भरोसे ग्रामीण

Last Updated:August 21, 2026, 08:06 IST
Riyan Badi Water Crisis: नागौर के रियाँबड़ी उपखण्ड के थांवला गांव में पिछले तीन वर्षों से नहरी जल योजना का काम अधूरा पड़ा है. पाइपलाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन देने के बाद भी नलों में पानी नहीं पहुंचा है. वार्ड 8 में केवल 30 फीट पाइप न जुड़ने से पूरा इलाका प्यासा है. बार-बार सड़क खुदाई से ग्रामीण परेशान हैं. हाल ही में वाल्मीकि मोहल्ले में डीआई पाइपलाइन का काम शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि अधूरा काम जल्द पूरा होगा और पेयजल समस्या दूर होगी.
ख़बरें फटाफट
Riyan Badi Water Crisis: 3 साल पहले लगे नल, आज तक नहीं आया पानी; 30 फीट पाइप का इंतजार
Nagaur: नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखण्ड क्षेत्र में आने वाले ग्राम थांवला में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई नहरी जल योजना प्रशासनिक अनदेखी का शिकार बनकर रह गई है. करीब तीन वर्षों से जारी इस परियोजना के तहत गांव की गलियों में पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ और घर-घर तक नल के कनेक्शन भी दिए गए. हालांकि, वास्तविक धरातल पर स्थिति यह है कि इन नलों से आज तक पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है. योजना का काम अंतिम चरण में आकर अटक जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है.
थांवला के सदर बाजार स्थित वार्ड नंबर 8 में श्री रघुनाथ जी मंदिर के पास करीब तीन साल पहले पाइप लाइन डाली गई थी. इसके बाद स्थानीय निवासियों के घरों में कनेक्शन भी जोड़ दिए गए थे. लेकिन मंदिर के पास मुख्य सड़क पर पाइपलाइन का एक हिस्सा आज तक खुला पड़ा हुआ है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, केवल 30 फीट पाइप जोड़कर इसे मुख्य लाइन से कनेक्ट करना बाकी है. महज इतने से काम के अधूरा रहने के कारण पूरे वार्ड के सैकड़ों लोग शुद्ध नहरी जल पाने से वंचित हैं.
बार-बार खुदाई से बदहाल हुई सड़केंग्रामीणों का कहना है कि जलदाय विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है. पाइपलाइन बिछाने और मरम्मत के नाम पर आए दिन सड़कों को खोद दिया जाता है. इससे गांव की पक्की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. रास्ते खराब होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को पैदल चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बार-बार खुदाई के बावजूद जलापूर्ति शुरू न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
नई लाइन से जगी उम्मीदेंसमाजसेवी मोहनलाल मेघवाल ने जानकारी दी कि हाल ही में वाल्मीकि मोहल्ले में डीआई पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है. इस नई लाइन को सदर बाजार और चारभुजा मंदिर मार्ग से जोड़ा जाना प्रस्तावित है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस कार्य के दौरान वार्ड नंबर 8 के अधूरे पड़े 30 फीट के टुकड़े को भी जोड़ दिया जाएगा. स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर जल्द से जल्द हर घर तक नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan
First Published :
August 21, 2026, 08:06 IST



