स्कूल टाइम में नशे में धुत हेडमास्टर, मैदान में बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Last Updated:August 21, 2026, 09:11 IST
Sawar News: सावर उपखंड के उंदरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भीमा राम शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और खेल मैदान की घास पर सो गए. ग्रामीणों ने पानी से मुंह धोया लेकिन उन्हें होश नहीं आया. ग्रामीणों ने सावर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर शिक्षक को हटाने की मांग की है. एबीईओ गणपत लाल मीणा ने बताया कि शिकायत मिलने पर दो संस्था प्रधानों को जांच सौंपी गई है. रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ख़बरें फटाफट
Ajmer School News: सावर में शराबी शिक्षक ग्राउंड में अचेत पड़ा मिला, ग्रामीणों में भारी रोष
Ajmer News: अजमेर जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मीणों का नयागांव ग्राम पंचायत के उंदरी गांव से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भीमा राम शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे. शराब का नशा इतना तेज था कि वे परिसर में बच्चों को पढ़ाने के बजाय विद्यालय के खेल मैदान में घास पर ही अचेत होकर सो गए. इस वाकये के बाद से ही ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है.
घटना की भनक लगते ही विद्यालय विकास समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने जब शिक्षक को मैदान में अचेत पड़ा देखा तो उन्हें उठाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने शराबी शिक्षक को मैदान से उठाकर पानी से मुंह और सिर धोया, लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण शिक्षक भीमा राम को होश नहीं आया. ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक की इस स्थिति से विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है.
सावर उपखंड के उंदरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भीमा राम शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और खेल मैदान की घास पर सो गए. ग्रामीणों ने पानी से मुंह धोया लेकिन उन्हें होश नहीं आया. pic.twitter.com/xAjsVHqxpG



