PM Modi Australia Visit LIVE | India Australia Rare Earth Minerals Deal | पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, एजेंडे पर रेयर अर्थ मैटेरियल से डिफेंस तक

PM Modi Australia Visit LIVE: पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया यात्रा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शेड्यूल इस तरह रहेगा -:
भारतीय समय (IST) के अनुसार कार्यक्रम
गुरुवार 9 जुलाई 2026 (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया)
सुबह 5:15 बजे से 6:30 बजे (IST) : India-Australia CEO Forum एवं Economic Roadmap Business Receptionसुबह 8:30 बजे से 11:20 बजे (IST) : Government House, Victoria में कार्यक्रम एवं प्रेस वक्तव्यदोपहर 2:25 बजे से 3:30 बजे (IST): भारतीय समुदाय (Indian Community) कार्यक्रम
शुक्रवार 10 जुलाई 2026 (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया)
सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे (IST): Melbourne Cricket Ground का दौरासुबह 9:30 बजे (IST): ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के लिए प्रस्थान
ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
दोपहर 1:35 बजे (IST): Auckland International Airport पर आगमन
शनिवार, 11 जुलाई 2026 (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड)
सुबह 3:00 बजे से 5:30 बजे (IST): Government House, Auckland में कार्यक्रमसुबह 5:30 बजे से 8:45 बजे (IST): Viaduct Business Center में खेल एवं बिजनेस कार्यक्रमदोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे (IST): भारतीय समुदाय के साथ कार्यक्रमदोपहर 2:50 बजे (IST): दिल्ली के लिए प्रस्थान
रविवार 12 जुलाई 2026 सुबह 6:40 बजे (IST) नई दिल्ली आगमन
PM Modi Australia Visit LIVE: ‘मां तुझे सलाम’ पर प्रस्तुती सुनकर पीएम मोदी हुए मंत्रमुग्ध
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया यात्रा लाइव: प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘ऑस्ट्रेलियन-इंडिया ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत ‘मां तुझे सलाम’ की भावपूर्ण प्रस्तुति अद्भुत रही. इसने खूबसूरती से दिखाया कि संगीत किस तरह हमारे लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाता है. इस यादगार प्रस्तुति के लिए ऑर्केस्ट्रा के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई. यह ‘वंदे मातरम्’ की वैश्विक लोकप्रियता का भी प्रमाण है, खासकर ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.’
The Australian-India Orchestra’s soulful presentation of ‘Maa Tujhe Salaam’ was wonderful. It beautifully demonstrated how music strengthens the bonds between our people. My compliments to every member of the orchestra for this memorable performance. It also shows the global… pic.twitter.com/YqQMZEJux3
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2026
PM Modi Australia Visit LIVE: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को किया आमंत्रित
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया यात्रा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ऑस्ट्रेलियाई कारोबारों के लिए निवेश और व्यापार के नए अवसर लेकर आई है. दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा गया कि भारत की विकास यात्रा में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां अहम साझेदार बन सकती हैं. उभरते क्षेत्रों में निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं. भरोसे और दीर्घकालिक सहयोग पर आधारित साझेदारी दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित होगी. भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत और विश्वसनीय आर्थिक संबंध भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
India’s growth story presents immense opportunities for Australian businesses. Together, we can build trusted and future-ready partnerships. https://t.co/SpniY4kdLB
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026



