National

PM Modi Cabinet Reshuffle | देश की पाठशाला: विपक्ष मना रहा छुट्टी और इधर पीएम मोदी कैबिनेट फेरबदल से करने जा रहे बड़ा गेम | Modi Cabinet Change News

होमताजा खबरदेश

विपक्ष मना रहा छुट्टी और इधर पीएम मोदी कैबिनेट फेरबदल से करने जा रहे बड़ा गेम

Last Updated:June 26, 2026, 22:10 IST

PM Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं. इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य सरकार में युवाओं को आगे बढ़ाना है. इसे कैबिनेट में जेनरेशन चेंज के तौर पर देखा जा रहा है. कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है. जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे और अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हुई है. यह फेरबदल जून के अंत में या मानसून सत्र के बाद हो सकता है.विपक्ष मना रहा छुट्टी और इधर पीएम मोदी कैबिनेट फेरबदल से करने जा रहे बड़ा गेमZoomपीएम मोदी बदलने जा रहे हैं अपनी टीम. (फाइल फोटो : पीटीआई)

PM Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा समय से पहले ही अपनी रणनीतियां तैयार कर लेते हैं. उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यशैली की यह सबसे बड़ी खूबी मानी जाती है. लगातार चुनावी जीत हासिल करने के बाद भी वे अपनी टीम में बड़े बदलाव करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. दूसरी तरफ देश का विपक्ष और इंडी गठबंधन है जो वर्तमान की चुनौतियों को समझने में भी पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है. इस समय देश में एक तरफ जहां विपक्ष आंतरिक कलह और बिखराव से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सरकार देश के विकास और संगठन को मजबूत करने में जुटी है. प्रधानमंत्री मोदी अपनी कैबिनेट और संगठन में बड़े बदलाव करके देश को एक नया संदेश देने वाले हैं. इस बड़े फेरबदल के जरिए सरकार में युवाओं को आगे बढ़ाने और भविष्य की लीडरशिप तैयार करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है.

पीएम मोदी की नई टीम में किसे मिलेगा बड़ा मौका और किसका पत्ता साफ होने वाला है?

केंद्र सरकार के गलियारों में इस समय मोदी कैबिनेट और बीजेपी संगठन में बहुत बड़े बदलाव की चर्चा चल रही है. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार में आने वाले दिनों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कैबिनेट रीशफल की किसी तारीख का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फेरबदल के जरिए सरकार देश में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगी.

इस बार मोदी कैबिनेट में जेनरेशनल चेंज यानी पीढ़ीगत बदलाव देखने को मिल सकता है. सरकार का पूरा फोकस इस समय युवा चेहरों को ज्यादा से ज्यादा मौका देने पर टिका हुआ है. जो मंत्री लंबे समय से सरकार में बने हुए हैं, उन्हें संगठन में वापस भेजा जा सकता है. इसके साथ ही जिन मंत्रियों के पास इस समय एक से ज्यादा मंत्रालयों का प्रभार है, उनका बोझ कम किया जाएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj