Entertainment

POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल का पहला पोस्ट वायरल, धोती-जनेऊ में दिखा एक्टर- ‘जहां धर्म, वहां जीत’

Last Updated:September 12, 2026, 23:52 IST

एक्टर रोहित चंदेल दो महीने जेल में गुजारने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं. उन्हें ‘पॉक्सो’ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. उन पर नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट का आरोप लगा था. उन्हें 11 सितंबर को जमानत मिली थी. उन्होंने रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो लोगों का ध्यान खींच रही है.

ख़बरें फटाफट

POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल का पहला पोस्ट वायरल- 'जहां धर्म वहां'Zoomरोहित चंदेल 2 महीने जेल में रहेंगे. (फोटो साभार: Instagram@therohitchandel)

नई दिल्ली: रोहित चंदेल को 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर ‘पॉक्सो’ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्हें दो महीने जेल में रहने के बाद 11 सितंबर को जमानत मिल गई. उन्होंने बाहर आने के बाद एक खास कैप्शन के साथ अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की. चंदेल ने समुद्र किनारे खड़े होकर पारंपरिक सफेद धोती और जनेऊ में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. एक्टर ने पोस्ट का कैप्शन लिखा, ‘यतो धर्मस्ततो जय, जिसका मतलब है- जहां धर्म है, वहां जीत है.’

‘पॉक्सो’ केस में जमानत मिलने के बाद एक्टर को देखा गया था. एक्टर गुलाबी टी-शर्ट और सफेद ट्राउजर पहने हुए दिखे थे. उन्हें अपने वकील और परिवार के सदस्यों से बात करते हुए देखा गया. रोहित के परिवार ने जमानत मिलने के बाद एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘आज हमारा परिवार बहुत राहत और गहरा आभार महसूस कर रहा है, क्योंकि अदालत ने रोहित को जमानत दे दी है.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj