पुलिस इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह राठौड़ की गोली लगने से मौत, इलाज के दौरान उदयपुर में तोड़ा दम

Last Updated:August 05, 2026, 12:34 IST
Police Inspector Lokpal Singh Rathore Death : भीलवाड़ा सदर थानाप्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ की इलाज के दौरान आज मौत हो गई है. उनको खुद के सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी थी. उसके बाद उनको इलाज के लिए उदयपुर के गीताजंलि अस्पताल रेफर किया गया था. वहां आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. राठौड़ के निधन की खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है. इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह राठौड़ भीलवाड़ा सदर थाने के प्रभारी थे.
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा से राजस्थान पुलिस से जुड़ी बड़ी सामने आई है. भीलवाड़ा सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ का निधन हो गया है. उनकी इलाज के दौरान उदयपुर के गीताजंलि अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई. राजस्थान पुलिस के जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह राठौड़ मंगलवार रात को अपने आवास पर लहूलुहान हालत में मिले थे. उन्हें खुद के सर्विस रिवाल्वर से ही गोली लगी थी. यह गोली कैसे लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. राठौड़ के निधन की खबर मिलते ही समूचे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 12:34 IST



