Rajasthan

आज से राजस्थान विधानसभा में सियासी घमासान, सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे विधायक

Last Updated:August 20, 2026, 07:07 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पहले दिन सदन में राज्यपाल से मंजूरी प्राप्त विधेयकों का विवरण और जरूरी पत्रादि रखे जाएंगे. इसके बाद दिवंगत पूर्व राज्यपालों, मु…और पढ़ेंLive: आज से राजस्थान विधानसभा में सियासी हलचल, सरकार-विपक्ष के बीच गरमाएगा सदनZoom

अरज से शुरू होने जा रहा है राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र

Rajasthan News Live: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पहले दिन सदन में पिछले सत्रों में पारित उन विधेयकों का विवरण रखा जाएगा, जिन्हें राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है. विधानसभा के प्रमुख सचिव सदन के पटल पर संबंधित पत्रादि और दस्तावेज रखेंगे. इसके बाद दिवंगत नेताओं और पूर्व सदस्यों को शोकाभिव्यक्ति के जरिए श्रद्धांजलि दी जाएगी. इनमें डीवाई पाटील, भुवन चंद्र खंडूरी, एन भास्कर राव, विष्णु मोदी, ब्रह्मदेव कुमावत, बाबूलाल बैरवा और नवनीत लाल निनामा शामिल हैं. सदन की कार्यवाही के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक होगी. इसमें आगामी दिनों के सदन के कामकाज और कार्यवाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा.

राजस्थान विधानसभा सत्र आज से शुरू, सदन में रखे जाएंगे अहम दस्तावेज

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही में पिछले सत्रों में पारित उन विधेयकों का विवरण सदन के पटल पर रखा जाएगा, जिन्हें राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है. विधानसभा के प्रमुख सचिव संबंधित पत्रादि और दस्तावेज सदन में रखेंगे. सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर सियासी बहस की संभावना है. पहले दिन की कार्यवाही में विधायी कामकाज के साथ अन्य निर्धारित विषयों पर भी चर्चा होगी. विधानसभा सत्र को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सरकार जहां अपने कामकाज और उपलब्धियों को सदन में प्रमुखता से रखने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है. आगामी दिनों की कार्यवाही को लेकर भी सदन में रणनीति तय होगी.

विधानसभा में आज शोकाभिव्यक्ति, दिवंगत नेताओं और पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में शोकाभिव्यक्ति होगी. विधानसभा में दिवंगत नेताओं, पूर्व राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. सदन में डीवाई पाटील, त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे नेताओं के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन भास्कर राव को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके अलावा पूर्व सांसद एवं विधायक विष्णु मोदी तथा पूर्व सदस्यों ब्रह्मदेव कुमावत, बाबूलाल बैरवा और नवनीत लाल निनामा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जाएगा. विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति के दौरान दिवंगत जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक जीवन और उनके योगदान को याद किया जाएगा. इसके बाद सदन की निर्धारित कार्यवाही आगे बढ़ेगी. सत्र के पहले दिन शोकाभिव्यक्ति को प्रमुख एजेंडे में रखा गया है.

विधानसभा की सलाहकार समिति की बैठक आज, आगे के कामकाज पर होगा मंथन

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही के बाद सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी दिनों में सदन के कामकाज को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान किन विषयों को किस दिन लिया जाना है, इसे लेकर विचार-विमर्श होगा. सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और इसके बाद समिति की बैठक प्रस्तावित है. सलाहकार समिति की बैठक विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा और बहस की संभावना के बीच आगामी कार्यसूची तय की जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सदन के अगले दिनों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

CM भजनलाल बोले- ढाई साल कांग्रेस के पांच साल पर भारी, गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक ली. उन्होंने विधायकों से मानसून सत्र में सक्रियता से भाग लेने और सरकार की उपलब्धियों व विजन को सदन में प्रमुखता से रखने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस के पांच साल की तुलना में बेहतर काम किया है. उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री के अनुसार भाजपा सरकार के कार्यकाल में 410 परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित हुई हैं, जबकि 1.89 लाख से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं. करीब 1.22 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. बैठक में आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया है.

राजसमंद में एक माह बाद कब्र से निकाला शव, मारपीट के आरोप में जांच शुरू

राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले दफन किए गए व्यक्ति के शव को पुलिस ने जांच के लिए कब्र से बाहर निकलवाया. मृतक सुरेश दास रंगास्वामी की पत्नी की लिखित शिकायत के बाद नाथद्वारा एसडीएम, खमनोर थाना पुलिस और मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव निकाला गया. मेडिकल बोर्ड ने शव से जरूरी सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को दोबारा दफना दिया गया. मृतक की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसका बड़ा बेटा मंदिर में सो रहे थे. इसी दौरान काका ससुर का बेटा कालूदास तीन-चार लोगों के साथ मंदिर पहुंचा. आरोप है कि मंदिर में शराब पीने से रोकने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई. झगड़े के दौरान सुरेश दास के पेट पर भारी पत्थर से वार किया गया. पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 20, 2026, 07:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj