Rajasthan

15 ब्लाइंड मर्डर सुलझाए, 1.74 करोड़ की जब्ती की, अब राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए ASP महेचा

Last Updated:August 20, 2026, 06:42 IST

ASP Chain Singh Mahecha Success Story: बाली के एएसपी चैन सिंह महेचा को पुलिस सेवा में उल्लेखनीय कार्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किया. चैन सिंह महेचा ने पुलिस सेवा के दौरान कई चुनौतीपूर्ण मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है. उनके नेतृत्व में 15 ब्लाइंड मर्डर मामलों का खुलासा हुआ. पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 1.74 करोड़ रुपये की नकली मुद्रा, मादक पदार्थ और अवैध शराब जब्त करने में भी सफलता मिली. महेचा बताते हैं कि पुलिस सेवा में आने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता जालम सिंह महेचा से मिली, जो पुलिस विभाग में उपाधीक्षक रहे और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके थे. पिता की समाजसेवा की सीख को आगे बढ़ाते हुए वह हर साल रक्तदान शिविर भी आयोजित कराते हैं.

बाली के एएसपी चैन सिंह महेचा को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें यह पदक प्रदान किया था. मुख्यमंत्री ने महेचा को राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र भी सौंपा. उन्हें यह सम्मान पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय कार्यों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है.

एएसपी चैन सिंह महेचा ने अपनी पुलिस सेवा के दौरान कई चुनौतीपूर्ण मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके नेतृत्व में 15 ब्लाइंड मर्डर मामलों का खुलासा किया गया. इसके अतिरिक्त, पुलिस कार्रवाई के दौरान लगभग 1.74 करोड़ रुपये की नकली मुद्रा, मादक पदार्थ और अवैध शराब जब्त करने में भी उन्हें महत्वपूर्ण सफलता मिली है.

चैन सिंह महेचा के पिता जालम सिंह महेचा जो पुलिस सेवा में उपधीक्षक पद पर रहे थे. वह एक ग्रामीण बेग्राउंड से आते थे. उन्होंने पुलिस सेवा को सामाजिक सेवा में बदलकर राष्ट्र सेवा का कार्य किया. उन्होंने हर फ्रंट पर बेहतरीन कार्य किया. उसी वजह से भारत के राष्ट्रपति ने उनको राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित भी किया था. चैन सिंह महेचा के पिता ने मारवाड़ में बहुत सारे युवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए उदाहरण बनने का काम किया था.

Add as Preferred Source on Google

चैन सिंह महेचा के पिता ने बहुत सारे लोगों को रोजगार दिलाने का कार्य किया. सभी के लिए उनका व्यक्तित्व प्रेरण की तरह रहा.  चैन सिंह महेचा बताते हैं पिता की प्रेरणा से ही पुलिस विभाग में आया. हमेशा मेरे सामने एक सीख रहती थी कि पिता ने जो नाम कमाया है, उनके पदचिन्हों पर चलकर उनकी की हुई सेवाओं को आगे बढाने है और इसी दिशा में लगातार काम करते रहे और उसका फल भी मिला.

उन्होंने बताया कि पिता की प्रेरणा से मिले समाजसेवा की सीख का ही नतीजा है कि हर साल बडे स्तर पर पिता की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाते हैं, ताकि थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए और ट्रोमा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों को समय पर रक्त मिल सके. उन्होंने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता है और शरीर में खुद-ब-खुद खून बन जाता है. किसी के जीवन को बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 20, 2026, 06:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj