Vaibhav Sooryavanshi controversy: लगातार दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को लेकर विवाद, अबकी बार अंपायर से जुड़ा मामला, नॉट आउट या आउट?

होमखेलक्रिकेट
लगातार दूसरे मैच में वैभव को लेकर विवाद, अबकी बार अंपायर से जुड़ा मामला
Last Updated:June 17, 2026, 11:47 IST
वैभव सूर्यवंशी जिस भी मैच में उतरते हैं उसपर सबकी नजर रहती है. कमाल की बात ये है कि अब उनके साथ विवाद भी जुड़ने लगा है. पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाड़ियों के उनकी झड़प हो गई और अफगानिस्तान के खिलाफ थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं.वैभव सूर्यवंशी को नॉट आउट दिए जाने पर हुआ विवाद
नई दिल्ली. ट्राई सीरीज शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर जमकर चर्चा हो रही थी. अब जब ये खत्म होने की कगार पर है तो वो फिर से सुर्खियों में हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ झगड़े के बाद 15 साल के भारतीय ओपनर को लेकर फिर से विवाद हो गया. बुधवार को अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी खेलने उतरे. उनको शून्य के स्कोर पर आउट ना दिए जाने को लेकर विवाद हो गया.
वैभव बुधवार को एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए. उनको अफगानिस्तान ए के खिलाफ पांचवें मैच में उनको शून्य पर नॉट आउट दिए जाने पर थर्ड अंपायर का फैसला विवादों में आ गया. 15 साल के सूर्यवंशी का अब तक सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं रहा. उनको दूसरी बॉल पर बिना खाता खोले मैदान से बाहर लौटना पड़ सकता था लेकिन थर्ड अंपयार के फैसले ने बचा लिया. अफगानिस्तान ए के फरीदून दावूदजई ने शम्स उर रहमान की गेंद पर प्वाइंट पर उनका कैच लपका. एक हाथ से लिया गया ये कैच विवादों में आ गया.



