National

BJP में सत्ता से संगठन तक बड़े फेरबदल की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम पर मंथन तेज, जल्द हो सकता है ऐलान!

होमताजा खबरदेश

BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम पर मंथन तेज, जल्द होगा ऐलान

Last Updated:August 16, 2026, 17:23 IST

बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के गठन को लेकर पार्टी में मंथन तेज हो चुका है. संभावना है कि जल्‍द ही बीजेपी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए बदलाव में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में लाने की बात भी की जा रही है. यानी आने वाले समय में पार्टी से सरकार तक कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है.BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम पर मंथन तेज, जल्द होगा ऐलानZoomबीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के लिए नए नामों पर मंथन शुरू हो गया है.

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो पार्टी में नई राष्ट्रीय टीम के गठन की सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है. इस टीम में कौन-कौन शामिल होगा, इसके लेकर नामों पर मंथन लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है. पार्टी की योजना संसद के मौजूदा सत्र के समाप्त होने के बाद नई टीम की घोषणा करने की है.

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन की नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी के साथ, बीजेपी संगठन में होने वाले बदलाव में इन नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर नई आई अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं.

युवा और महिलाओं को मिलेगी तरजीहनई टीम में युवाओं और महिलाओं को खास तरजीह दिए जाने की संभावना है. पार्टी की कोशिश संगठन में ऐसे चेहरों को आगे लाने की है, जिनके जरिए अलग-अलग राज्यों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके. सूत्रों की मानें तो नई टीम में सभी राज्यों और अलग-अलग जातीय समूहों को भी भागीदारी देने पर जोर दिया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्रियों को भेजा जा सकता है संगठनबीजेपी की नई टीम में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है. हालांकि, किन मंत्रियों को संगठन में लाया जाएगा और उन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी, इसे लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा. सूत्रों का कहना है कि पार्टी लेवल और कैबिनेट लेवल पर संभावित बदलाव को देखते हुए संगठन की नई टीम के नामों पर विचार किया जा रहा है. ऐसे में नई टीम के साथ सरकार और संगठन के स्तर पर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

अंतिम दौर में नामों पर मंथननितिन नवीन की टीम के लिए संभावित नामों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा लगातार जारी है. माना जा रहा है कि संसद सत्र खत्म होने के बाद इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर जल्द ही नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. नई टीम के जरिए बीजेपी संगठन में युवा चेहरों को आगे बढ़ाने के साथ अनुभवी नेताओं की भूमिका भी बरकरार रखने की कोशिश कर रही है. अब नजर इस बात पर है कि नितिन नवीन की नई टीम में किन नेताओं को जगह मिलती है और संगठन में किन चेहरों को नई जिम्मेदारी दी जाती है.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ेंFirst Published :

August 16, 2026, 17:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj