Prison Tourism | Feel The Jail | Chanchalguda Central Prison – प्रतिदिन 2000 रुपये में कैदी बनें: हैदराबाद जेल ने नागरिकों के लिए जेल पर्यटन शुरू किया

होमताजा खबरदेश
जेल जाने का सपना? सलाखों के पीछे बिताइए 12 से 24 घंटे,इतनी जेब करनी होगी ढीली
Last Updated:May 14, 2026, 17:53 IST
Hyderabad News: हैदराबाद की चंचलगुडा केंद्रीय जेल ने उन आम नागरिकों के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं जो बिना कोई अपराध किए जेल जीवन का अनुभव करना चाहते हैं. इसके लिए आपको क्या करना होगा और कितने पैसे लगेंगे यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…
हैदराबाद में हुआ जेल टूरिजम कार्यक्रम शुरू (AI Photo)
नई दिल्ली. जेल जाने का सपना देखने वालों के लिए हैदराबाद की चंचलगुडा केंद्रीय जेल ने अनोखी पहल शुरू की है. अब आम नागरिक बिना कोई अपराध किए सलाखों के पीछे का अनुभव कर सकते हैं. इसके लिए जेल प्रशासन ने ‘फील द जेल’ नाम का विशेष कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत लोग स्वेच्छा से जेल में 12 से 24 घंटे तक रह सकते हैं.
जेल पर्यटन के इस कार्यक्रम के तहत जिन लोगों के मन में जेल जाने या जेल में कैसा जीवन होता है उसे जीना चाहते हैं तो वे लोग 24 घंटे के ‘जेल का अनुभव’ के लिए ₹2,000 और 12 घंटे के प्रवास के लिए ₹1,000 चुका कर जेल की जिंदगी का स्वाद चख सकते हैं. यहां आने वाले लोगों को खास तौर पर तय की गई जेल कोठरियों में ठहराया जाएगा. उन्हें वही खाना दिया जाएगा जो कैदियों को मिलता है और उनसे कैदियों की तरह ही दिनचर्या का पालन कराया जाएगा. यानी तय समय पर उठना, खाना, बंद होने की प्रक्रिया और बाकी गतिविधियां ठीक वैसे ही होंगी जैसे असली कैदियों के लिए होती हैं.
किसने किया उद्घाटनतेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को चंचलगुडा स्थित राज्य सुधार प्रशासन संस्थान में ‘फील द जेल एक्सपीरियंस सेंटर’ और एक नए जेल संग्रहालय का उद्घाटन किया. इस केंद्र के जरिए लोगों को जेल व्यवस्था, सुधारात्मक तंत्र और कैदियों के जीवन के बारे में करीब से समझाने की कोशिश की जा रही है.
क्या है इसका मकसदहैदराबाद में जेल पर्यटन को बढ़ावा देने का यह पहला प्रयास नहीं है. इससे पहले भी लगभग 5 साल पहले 222 साल पुरानी संगारेड्डी जेल में ‘फील द जेल’ कार्यक्रम शुरू किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगारेड्डी में हेरिटेज जेल संग्रहालय के कुछ साल पहले ढह जाने के बाद वहां ‘फील द जेल’ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया था.अब चंचलगुडा जेल में शुरू हुई यह नई पहल भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को जेल जीवन का वास्तविक अनुभव देना और सुधार गृहों के इतिहास व व्यवस्था से रूबरू कराना है.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



