हम किसी को छेड़ते नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ते नहीं… मेड़ता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लताड़ा!

Last Updated:May 14, 2026, 17:52 IST
Rajnath Singh In Nagaur Rajasthan: मेड़ता में रावदूदा मेड़तिया की 15 फीट प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, मीरां महोत्सव के लिए 5 करोड़ की घोषणा. कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए साफ कहा कि भारत अब पहले वाला देश नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाएगा तो उसे जवाब भी उसी भाषा में मिलेगा.राजस्थान के नागौर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नागौर. नागौर के मेड़ता शहर में गुरुवार का दिन सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम भर नहीं था. यहां इतिहास, राजनीति, संस्कृति और ताकत का एक साथ बड़ा मंच दिखाई दिया. मेड़ता के संस्थापक माने जाने वाले रावदूदा मेड़तिया की 15 फीट ऊंची अश्वारोही प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे तो पूरा इलाका सुरक्षा घेरे में नजर आया. उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जोधपुर राजघराने से गज सिंह भी मौजूद रहे.
मेड़ता में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. कई गांवों से लोग सिर्फ इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे. मंच पर नेताओं के भाषण हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रक्षा मंत्री के उस बयान की रही जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को लेकर सख्त शब्द बोले. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान कभी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा और अगर फिर ऐसा दुस्साहस हुआ तो भारत छोड़ेगा नहीं. उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं. माहौल पूरी तरह राष्ट्रवाद और राजस्थानी गौरव के रंग में दिखा.
मेड़ता में दिखा इतिहास और राजनीति का बड़ा मंचरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से डांगावास हेलीपैड पहुंचे. वहां से उनका काफिला सीधे चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचा. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर भक्त शिरोमणि मां मीरा के दर्शन किए. इसके बाद वे मीरा स्मारक पहुंचे, जहां रावदूदा मेड़तिया की अष्टधातु से बनी विशाल अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया गया.
बताया गया कि यह प्रतिमा करीब 15 फीट ऊंची है और इसे खास तरीके से तैयार किया गया है. कार्यक्रम के दौरान मीरा स्मारक पैनोरमा का भी अवलोकन किया गया. आयोजन समिति की तरफ से मंच पर मौजूद अतिथियों का अभिनंदन किया गया और स्मृति चिन्ह के रूप में प्रतिमा भेंट की गई.
इस दौरान मीरां महोत्सव के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा भी की गई. इस ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खुशी जताई. स्थानीय लोगों का कहना था कि इससे मेड़ता में पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
पाकिस्तान पर रक्षा मंत्री का सख्त संदेशकार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए साफ कहा कि भारत अब पहले वाला देश नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाएगा तो उसे जवाब भी उसी भाषा में मिलेगा. उनके बयान को लेकर कार्यक्रम के बाद भी चर्चा चलती रही.
उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. मंच से दिए गए इस बयान को वहां मौजूद लोगों ने काफी गंभीरता से सुना. कई लोगों का कहना था कि यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं बल्कि देश की मौजूदा सोच को भी दिखाता है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan



