हत्या के मामले में बंद कैदी ने पीया फिनाइल, हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर

Last Updated:August 10, 2026, 08:41 IST
Alwar News: अलवर केंद्रीय कारागृह में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी शाहरुख ने सफाई के दौरान बाथरूम में रखी फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया. जेल अधीक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार कैदी मानसिक रूप से अस्थिर है और पूर्व में भी खुद को गंभीर चोट पहुंचा चुका है. पुलिस को सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है.
ख़बरें फटाफट
अलवर जेल में सनसनी: हत्या के कैदी ने पिया फिनाइल, गंभीर हालत में जयपुर भेजा
Alwar News: अलवर केंद्रीय कारागृह से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के बाथरूम में जाकर फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. कैदी की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, कैदी शाहरुख पुत्र जोरमल पिछले करीब दो वर्षों से हत्या के मामले में अलवर केंद्रीय कारागृह में सजा काट रहा है. जेल में शौचालयों की सफाई का काम चल रहा था, जिसके लिए वहां फिनाइल की बोतल रखी हुई थी. इसी दौरान शाहरुख बाथरूम में गया और वहां रखी फिनाइल पी ली. कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जब जेल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई, तो तुरंत अफरा-तफरी मच गई और कैदी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. हालत में सुधार न होने पर उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया.
पूर्व में भी खुद को पहुंचा चुका है गंभीर नुकसानजेल अधीक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी शाहरुख ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की है. मामले की आधिकारिक सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दे दी गई है. जेल प्रशासन के अनुसार कैदी शाहरुख मानसिक रूप से अस्थिर (साइको) प्रवृत्ति का है. इससे पहले भी जेल के अंदर उसका खुद को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आ चुका है, जब उसने अपने शरीर को गंभीर चोट पहुंचाते हुए अपने अंडकोष काट लिए थे. फिलहाल जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 08:41 IST



