Rajasthan

करौली में रात को कौन घूम रहा था? CCTV फुटेज ने उड़ाई लोगों की नींद, इलाके में फैल गई दहशत

Last Updated:August 10, 2026, 08:59 IST

Karauli Hyena Movement: करौली के अरावली नगर में देर रात एक जरख (लकड़बग्घा) का मूवमेंट CCTV कैमरे में कैद हुआ है. रात करीब 1:53 बजे एक घर के बाहर दिखे वन्यजीव से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. निवासियों ने रात के समय बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है और वन विभाग तथा प्रशासन से निगरानी बढ़ाकर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. करौली के आबादी क्षेत्रों में पहले भी जरख की मौजूदगी दर्ज हो चुकी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकरौली में रात को कौन घूम रहा था? CCTV फुटेज ने उड़ाई लोगों की नींदZoomKarauli Hyena Movement: करौली के अरावली नगर में दिखा जरख, CCTV में कैद

करौली: राजस्थान के करौली जिला मुख्यालय से सटे आवासीय इलाकों में वन्यजीवों की आवक लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है. ताजा मामला करौली-हिंडौन मार्ग स्थित अरावली नगर क्षेत्र का है, जहां देर रात एक लकड़बग्घा (जरख) खुलेआम सड़कों और घरों के बाहर घूमता हुआ देखा गया. आबादी क्षेत्र के बिल्कुल बीच में वन्यजीव की इस तरह आवाजाही से स्थानीय निवासियों में भय और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है.

अरावली नगर निवासी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 1 बजकर 53 से 54 मिनट के आसपास एक घर के बाहर अचानक जरख दिखाई दिया. वह सड़क पर काफी देर तक चहलकदमी करता रहा. घर के बाहर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए CCTV कैमरे में जरख के मूवमेंट की पूरी तस्वीरें रिकॉर्ड हो गईं. सुबह जब गृहस्वामियों और आसपास के लोगों ने CCTV रिकॉर्डिंग की जांच की तो उन्हें आबादी के बीच जरख के मौजूद होने का पता चला. यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चाओं और डर का माहौल बन गया.

स्थानीय निवासियों ने जताई गहरी चिंताआबादी वाले हिस्से में इतने बड़े हिंसक वन्यजीव के आ जाने से स्थानीय लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है. रात के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों, कर्मचारियों और देर तक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खतरा पैदा हो गया है. अरावली नगर के निवासियों ने एक-दूसरे को सतर्क रहने की हिदायत दी है. लोगों ने आपस में अपील की है कि रात के वक्त अकेले बाहर निकलने से बचें और यदि किसी बहुत जरूरी काम से बाहर जाना भी पड़े तो पूरी सावधानी बरतें तथा रोशनी का प्रबंध साथ रखें.

वन विभाग और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांगक्षेत्रवासियों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है. लोगों की अपील है कि वन विभाग की टीम अरावली नगर और आसपास के इलाकों में निरंतर गश्त बढ़ाए. साथ ही जरख के मूवमेंट पर नजर रखकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामलेगौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब करौली शहर के आबादी वाले इलाकों में जरख देखा गया हो. इससे पहले भी शहर के अलग-अलग आवासीय क्षेत्रों और कॉलोनियों में जंगली जानवरों की मौजूदगी की खबरें सामने आती रही हैं. नजदीकी वन क्षेत्र से सटे होने के कारण वन्यजीव भोजन और पानी की तलाश में अक्सर रिहाइशी इलाकों का रुख कर लेते हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Karauli,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 08:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj