रिकॉर्ड नहीं, हार्ट ब्रेकर हैं पृथ्वी शॉ, 4 महीने टूटी सगाई और 3 ब्रेकअप, खेल से ज्यादा विवादों में हैं नाम

Last Updated:July 06, 2026, 09:59 IST
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मंगेतर ने उन पर चीटिंग का आरोप लगाया है. चार महीने पहले ही पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं. इससे पहले भी पृथ्वी का अलग-अलग लड़कियों के साथ नाम जुड़ चुका है.
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर उनपर चीटिंग का आरोप लगाया है. पृथ्वी शॉ और आकृति ने चार महीने पहले ही सगाई की थी, लेकिन अब ये माना जा रहा है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं.
ऐसा पहली बार नहीं है, जब पृथ्वी शॉ विवादों में आए हैं. पृथ्वी पिछले कुछ समय से अपने खेल से ज्यादा बाहर की चीजों के लिए बदनाम हुए हैं. पब में मारपीट हो या फिर प्रतिबंधित दवा का सेवन मामले में बैन. इन सभी चीजों ने पृथ्वी की इमेज को बहुत नुकसान पहुंचाया है.
बता दें कि पृथ्वी शॉ का आकृति अग्रवाल से पहले भी कई लड़कियों के साथ नाम जुड़ चुका है. इनमें से कुछ के साथ वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे हैं. हालांकि, उनका उन सबसे ब्रेकअप क्यों हुआ, किसने किसे धोखा दिया इसके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है.
Add as Preferred Source on Google
पृथ्वी शॉ की पहली गर्लफ्रेंड का नाम प्राचि सिंह है. दोनों 2020 में रिलेशनशिप में आए थे, लेकिन एक साल में ही उनका ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी भी पब्लिक नहीं किया था. प्राचि एक टीवी एक्ट्रेस हैं और उन्होंनें उड़ान जैसी फेमस सीरियल में काम किया है. पृथ्वी से ब्रेकअप के बाद प्राचि ने म्यूजीशियन मधुर शर्मा से शादी कर ली.
प्राचि के बाद पृथ्वी शॉ ने मॉडल और एक्ट्रेस निधि तपाडिया को डेट किया. दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहे. पृथ्वी ने कई बार निधि के लिए सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था. दोनों साल 2023 में रिलेशनशिप में आए थे और करीब 2 साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया.
आकृति अग्रवाल से इंगेजमेंट होने से पहले पृथ्वी का सेजल पवार के साथ भी नाम जुड़ा था. सेजल भी एक एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो खूब वायरल हुई थी. हालांकि, बाद में सेजल ने सफाई देते हुए कहा कि वह पृथ्वी को डेट नहीं कर रही हैं. वे दोनों बस एक पार्टी में मिले थे और सिर्फ दोस्त हैं.



