अलवर को मिली ₹200 करोड़ की विकास सौगात! मुंडावर से भूपेंद्र यादव ने दी सौगात, यमुना जल समझौते से बदलेगी तस्वीर

Last Updated:July 06, 2026, 10:11 IST
Alwar News: अलवर जिले के मुंडावर क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने करीब ₹200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़क, सार्वजनिक सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई कार्य शामिल हैं. इस अवसर पर उन्होंने यमुना जल समझौते को अलवर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में पेयजल और सिंचाई की स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों और विकास कार्यों के लिए लाभकारी साबित होगा. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही.
ख़बरें फटाफट
Alwar News: खैरतल तिजारा जिले के मुंडावर में 200 करोड रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुंडावर में लगभग 25 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने जिला परिषद के 7.18 करोड़ रुपये की लागत के 122 विकास कार्यों, नगर परिषद के 73.20 लाख रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों में 16.96 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.
इसके अलावा शाहजहांपुर में क्रय विक्रेता सहकारी समिति द्वारा 25 लख रुपए की लागत से बनाई गई आता प्रोसेसिंग यूनिट व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ई लाइब्रेरी शुरू हो गई है. इस दौरान वहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी तैयारी, आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान पुस्तकालय की एडवाइजरी समिति के सदस्यों से भी चर्चा करते हुए पुस्तकालय के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने तथा जनसहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया.
मालाओं के स्थान पर पुस्तकें भेंट करने की परंपराइस अवसर पर उन्होंने पुस्तकालय के लिए उपयोगी पुस्तकों का भी सहयोग प्रदान किया तथा कहा कि मालाओं के स्थान पर पुस्तकें भेंट करने की परंपरा समाज और विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होगी. उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में अब तक 135 से अधिक पुस्तकालय प्रारंभ किए जा चुके हैं, जिनका संचालन स्थानीय एडवाइजरी समितियों के सहयोग से किया जा रहा है.
जल समझौते का लाभ अलवर जिले को मिलेगाअलवर जिले में लगातार जलस्तर नीचे जा रहा है. ऐसे में हाल ही में हुए जल समझौते का लाभ अलवर जिले को मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ईआरसीपी के साथ यमुना जल समझौते से प्रदेश की पेयजल एवं सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं को भी नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि अलवर जिले में सुख क्षेत्र में पानी लाने का राजस्थान के मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कार्य है. उन्होंने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सागर जलाशय के विकास कार्यों तथा गांव-गांव में जोहड़ों के संरक्षण एवं श्रमदान के माध्यम से जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



