Rajasthan
मैदान की ‘पुष्पा’ झुकेगी नहीं! बिना कोच के जीते 3 मेडल, वर्दी और खेल का ऐसा तालमेल देख आप भी करेंगे सलाम – हिंदी

Video: मैदान की ‘पुष्पा’ झुकेगी नहीं! बिना कोच के जीते 3 मेडल
Constable Pushpa Saini wins Gold in Range Sports: खैरथल-तिजारा जिले की महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी ने जयपुर में आयोजित 21वीं रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिना किसी कोच की सहायता के शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. हाई जंप और लंबी दौड़ जैसी स्पर्धाओं में पदक जीतने के साथ ही पुष्पा समाज में अपनी सहयोगी शीला मीणा के साथ मिलकर अब तक करीब 20 हजार बालिकाओं को आत्मरक्षा और पोक्सो एक्ट की जानकारी देकर सशक्त बना चुकी हैं. उनकी इस दोहरी सफलता पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया है.




