‘भूत बंगला’ ही नहीं, ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में आपको करे देंगी फुल एंटरटेन, 1 से तो चमक उठी थी हीरोइन की किस्मत

Last Updated:April 17, 2026, 23:42 IST
आज सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दस्तक दी है. फिल्म को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय भी जाहिर की है. लेकिन इस हॉरर-कॉमेडी को देखकर आप कोई और फिल्में देखने का भी मूड बना रहे हैं, तो ये 5 धांसू फिल्में आपके लिए हैं. आप इन्हें OTT पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली. ‘भूत बंगला’ की हॉरर कॉमेडी देखकर अगर इस वीकेंड आप कुछ अच्छा देखने का प्लान कर रहे हैं,तो हम आपके लिए ये 5 हॉरर कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं. जिन्हें आप आराम से OTT पर बैठकर देख सकते हैं.यकीनन ये फिल्में आपका दिन बना देंगी.
इनमें पहली है, साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और विद्या बालन स्टारर फिल्म के हॉरर को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में डर और कॉमेडी दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने रोल से तहलका मचा दिया था. विद्या बालन ने तो मंजूलिका के रोल में जान फूंक दी थी. फिल्म के तीन पार्ट आ चुके हैं. तीनों को ही जबरदस्त सफलता मिली है.
Add as Preferred Source on Google
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म चंदेरी गांव पर बेस्ड है, जहां ‘स्त्री’ नाम की आत्मा का खौफ रहता है. ये आत्मा त्योहारों के समय पुरुषों को उठा ले जाती है. फिल्म में डर के साथ खूब हंसी भी मिलती है. फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म के हर पार्ट ने लोगों का दिल जीता है. फिल्म की कहानी और किरदारों ने लोगों को सीट से हिलने नहीं दिया था.
तीसरी आप हॉटस्टार पर देख सकते है. इसका नाम है, मुंजया. फिल्म में शरवरी और अभय वर्मा लीड रोल में हैं. कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो अपने गांव जाता है और वहां उसे ‘मुंज्या’ नाम की आत्मा के बारे में पता चलता है. ये आत्मा अपनी अधूरी इच्छा के चलते उसे परेशान करती है. इस फिल्म से तो शरवरी की किस्मत ही चमक उठी थी.
इसके बाद है वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया. फिल्म एक ऐसे आदमी पर बेस्ड है, जिसे भेड़िया काट लेता है और वो खुद वेयरवुल्फ बन जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
अजय देवगन की गोलमाल अगेन, ये फिल्म पांच दोस्तों की कहानी है, जो अपने पुराने अनाथालय में वापस आते हैं. वहां उनका सामना एक आत्मा से होता है. फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और इमोशन का अच्छा मिक्स देखने को मिलता है.ये प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 17, 2026, 23:42 IST



