Best K-Drama| Watch Best K-Drama in Hindi| List of Best K Dramas: 7 ऐसे धांसू कोरियन ड्रामा, जो अभी प्लेलिस्ट में कर लें शामिल, नहीं देखा तो पछताएंगे

Agency:एजेंसियां
Last Updated:December 15, 2025, 17:09 IST
Internationally Famous K-Drama: हमारी जिंदगी में जब से इंटरनेट आया है, तब से पूरी दुनिया मानो हमारे हाथ में रहती है. हम पहले जहां दूसरे देशों के कंटेंट को देखने के लिए मशक्कत करते थे, अब ये आसानी से उपलब्ध हैं, वो भी हिंदी या इंग्लिश डबिंग के साथ. आज हम आपको खूब ट्रेंड में चल रहे कोरियन ड्रामा की एक लिस्ट देंगे, जिसे देखकर आप निश्चित तौर पर खुश होंगे. इनका जबरदस्त प्लॉट आपको पछताने का मौका नहीं देगा.
बोन एपेटाइट, योर मैजेस्टी (Bon Appétit, Your Majesty)
यह ड्रामा कोरिया के ऐतिहासिक जोसेन काल पर आधारित है, जिसमें फैंटेसी का तड़का है. कहानी एक मॉडर्न शेफ योन जी-यंग की है, जो अचानक अतीत में पहुंच जाती है. अपने खाना बनाने के हुनर से वह राजमहल की शेफ बनती है, लेकिन जल्द ही वह बदले से भरे राजा की खतरनाक राजनीति में फंस जाती है. ड्रामा में इतिहास, फैंटेसी और साजिश तीनों का मेल है.

बरीड हार्ट्स (Buried Hearts)
यह एक रोमांचक बदला लेने वाला थ्रिलर ड्रामा है. कहानी एक बड़े कारोबारी अधिकारी की है, जो कंपनी का गुप्त पैसा चुरा लेता है. हमला होने के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है, लेकिन जैसे-जैसे उसे सब कुछ याद आने लगता है, हालात और खतरनाक हो जाते हैं. ड्रामा में धोखा, लालच और हिंसा दिखाई गई है.

जिनी, मेक अ विश (Genie, Make a Wish)
यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें जादू और प्यार की कहानी है. इसमें एक जिन्न 900 साल बाद आजाद होता है. वह बदला लेना चाहता है, लेकिन धीरे-धीरे प्यार में पड़ जाता है. तीन इच्छाओं के साथ कहानी मजेदार मोड़ लेती है. यह ड्रामा हल्का-फुल्का और मनोरंजक है.
Add as Preferred Source on Google

गुड ब्वॉय (Good Boy)
इस ड्रामा में एक पूर्व बॉक्सर की कहानी दिखाई गई है, जो पुलिस में भर्ती होता है. उसके साथ अलग-अलग खेलों से आए खिलाड़ी भी पुलिस बनते हैं. शुरुआत में टीम बिखरी हुई लगती है, लेकिन बाद में सभी मिलकर खतरनाक अपराधों से निपटते हैं. इसमें एक्शन और इमोशन दोनों हैं.

हीरोज ऑन कॉल (The Trauma Code: Heroes on Call)
यह एक मेडिकल ड्रामा है, जिसमें एक अनुभवी डॉक्टर की कहानी है. वह पहले युद्ध क्षेत्र में काम कर चुका होता है. अब अस्पताल में उसका तरीका सबको अजीब लगता है, लेकिन उसकी काबिलियत धीरे-धीरे सभी का भरोसा जीत लेती है. ड्रामा इमरजेंसी, टीमवर्क और इंसानियत दिखाता है.

वेन लाइफ गिव्स यू टैंजरिंस (When Life Gives You Tangerines)
यह एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा है. कहानी 1950 से 2000 के दशक तक फैली हुई है. इसमें एक कपल का प्यार, परिवार और संघर्ष दिखाया गया है. उनकी बेटी अपने माता-पिता की जिंदगी को यादों के जरिए समझती है. यह ड्रामा रिश्तों और समय के बदलाव की खूबसूरत कहानी है.

टेस्टफुली योर्स (Tastefully Yours)
यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें खाने की दुनिया दिखाई गई है. कहानी एक बड़े शेफ की है, जो छोटे रेस्तरां से रेसिपी चुराता है, लेकिन गांव की एक सच्ची शेफ से मिलने के बाद उसकी सोच बदल जाती है. दोनों साथ मिलकर एक रेस्तरां चलाते हैं. ड्रामा प्यार और बदलाव की कहानी है.
First Published :
December 15, 2025, 16:30 IST
homeworld
7 ऐसे धांसू कोरियन ड्रामा, जो बना देंगे मूड, नहीं देखा तो पछताएंगे