Rajasthan

Rajasthan Nagar Nikay Chunav Phase 1 Voting | राजस्थान नगर निकाय चुनाव

Last Updated:September 09, 2026, 05:54 IST

Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE: राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान होगा. 9 सितंबर को पहले चरण में प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में मतदान होगा. पहले चरण में कुल 5,425 वार्डों के ल…और पढ़ेंराजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 का पहला चरण आज, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदानZoom

राजस्थान निकाय चुनाव पहले चरण का मतदान आज.

Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Voting LIVE:  राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 का पहला चरण आज 9 सितंबर को पूरे प्रदेश में शुरू होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में 39 जिलों के 162 नगरीय निकाय शामिल हैं. इनमें 4 नगर निगम बीकानेर अलवर भरतपुर और भीलवाड़ा हैं. साथ में 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं हैं. कुल 5,425 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है. कुछ वार्ड पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. भाजपा को उनमें बढ़त मिली है.

पहले चरण के प्रमुख निकाय (9 सितंबर)

नगर निगम: बीकानेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा.

नगर परिषद: नागौर, कोटपूतली, ब्यावर, चूरू, सुजानगढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जालोर, बारां, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीडवाना, कुचामन सिटी, करौली, भिवाड़ी, जैसलमेर, बाड़मेर, खैरथल-तिजारा आदि.

नगर पालिकाएं: पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर, जायल, मूंडावा, बासनी, कुचेरा, निवाई, पीपलू, देवली, उनियारा, दूनी, विजयनगर, मसूदा, बीगोद, पावटा-प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, बानसूर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, राजगढ़, रतननगर, छापर, भुसावर, रूपवास, राजाखेड़ा, मनियां, सैपऊ, बौंली, खंडार, बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, वाटिका और अन्य. जयपुर जिले में पहले चरण में 18 निकाय हैं. शाहपुरा और चौमू नगर परिषद भी पहले चरण में हैं.

दूसरे चरण के प्रमुख निकाय (11 सितंबर)

नगर निगम: जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, पाली.

नगर परिषद और पालिकाएं: किशनगढ़, पुष्कर, मेड़ता सिटी, रियांबाड़ी, मेड़तारोड, डेगाना, टोंक, मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंहपुरा, जैतारण, रायपुर, आसींद, हमीरगढ़, बनेडा, शाहपुरा (भीलवाड़ा), गुलाबपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़, गंगापुर, बहरोड़, नीमराना, मांढण, बडौद, बानसूर के शेष हिस्से, खजूवाला, नौखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर, हनुमानगढ़, गोलूवाला, पीलीबंगा, सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर, वैर, बयाना, नदबई, उच्चैन, बसेड़ी, बाड़ी, सरमथुरा, गंगापुर सिटी, वजीरपुर, बामनवास, जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड, सीकर, रामगढ़-शेखावाटी, लोसाल, धोद, झुंझुनूं क्षेत्र की कई पालिकाएं, भीनमाल, सांचौर, बाली, सादड़ी, सुमेरपुर, सिरोही, पिंडवाड़ा, माउंट आबू, छबड़ा, मांगरोल, अटरू, लाखेरी, कापरेन, नैनवा, हिंडोली, खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना, पिडावा, वल्लभनगर, कानोड़, मावली, प्रतापपुरगढ़ी, कुशलगढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, आकोला, कपासन, राजसमंद, देवगढ़, भीम, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सागवाड़ा, मकराना, खाटू खुर्द, परबतसर, नोवा, हिंडौन सिटी, टोडाभीम, सूरौठ, दौसा, लालसोट, डीग, कुम्हेर, बृजनगर, किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, पोकरण, चौहटन, बालोतरा, धोरीमन्ना, सिवाना, सिणधरी, फलोदी, बाप, सालूंबर आदि. PDF की तालिका में प्रत्येक जिले के बाएं कॉलम पहले चरण और दाएं कॉलम दूसरे चरण के निकाय दिखाते हैं.

September 9, 202605:54 IST

Rajsamand Nagar Nigam Chunav Voting LIVE: राजसमंद की नाथद्वारा और आमेट नगर पालिका में मतदान आज

राजसमंद जिले की नाथद्वारा और आमेट नगर पालिका में निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण का मतदान आज जारी है. नाथद्वारा के 40 और आमेट के 25 वार्डों में बने कुल 65 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोट डाले जा रहे हैं. नाथद्वारा के 29,355 मतदाता (15244 पुरुष, 14109 महिला व 2 ट्रांसजेंडर) प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे. सबसे बड़े वार्ड 2 में 1012 व सबसे छोटे वार्ड 12 में 406 वोटर हैं. पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

September 9, 202605:52 IST

Hanumangarh Nagar Nigam Chunav Voting LIVE: हनुमानगढ़ की 5 पालिकाओं में मतदान आज, 1.45 लाख मतदाता करेंगे वोट

हनुमानगढ़ जिले की 5 नगर पालिकाओं में आज मतदान प्रक्रिया जारी है. भादरा, नोहर, रावतसर, संगरिया और टिब्बी के 170 वार्डों में 1.45 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट डाल रहे हैं. नोहर में 41604, भादरा में 33940, रावतसर में 31676, संगरिया में 27575 और टिब्बी में 10357 मतदाता पंजीकृत हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसके बाद 11 सितंबर को हनुमानगढ़, गोलूवाला और पीलीबंगा निकायों में मतदान कराया जाएगा.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 05:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj