Rajasthan

Special Trains Extension | Special Trains Extended | 3 जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी

Last Updated:September 09, 2026, 05:37 IST

Kota Special Trains Extension News: रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए कोटा मंडल की तीन जोड़ी विशेष रेलसेवाओं की अवधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. इसमें सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट विशेष, दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर विशेष और जयपुर-भरतपुर विशेष रेलसेवा शामिल हैं. रेलवे 8 अतिरिक्त फेरों के साथ इन ट्रेनों का संचालन जारी रखेगा. वप्रव सौरभ जैन ने बताया कि यात्रा से पहले यात्री 139 या NTES ऐप से ट्रेन की सही समय-सारणी जरूर जांच लें.

ख़बरें फटाफट

Kota: 3 स्पेशल ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन, 15 सितंबर तक जारी रहेगा सफरZoomKota Railway News: 3 स्पेशल ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन, 15 सितंबर तक जारी रहेगा सफर

Kota Division Trains: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. यात्रियों की लगातार बढ़ती आवाजाही और अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी महत्वपूर्ण विशेष रेलसेवाओं की संचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा ली गई इस नई व्यवस्था के तहत इन सभी ट्रेनों का संचालन अब आठ अतिरिक्त फेरों के साथ 15 सितंबर 2026 तक जारी रखा जाएगा.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है. फेस्टिव सीजन और दैनिक यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों का विस्तार बेहद जरूरी था. रेलवे के इस कदम से जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा और भरतपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और आम लोगों को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी.

किन ट्रेनों की बढ़ी संचालन अवधिवरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार, जिन तीन जोड़ी विशेष रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाई गई है, उनमें गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष रेलसेवा शामिल है. इसके अलावा गाड़ी संख्या 05493/05494 दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन भी अब 15 सितंबर 2026 तक पूर्ववत जारी रहेगा. इन ट्रेनों के चलने से सोगरिया और दुर्गापुरा रूट के यात्रियों को काफी फायदा होगा.

भरतपुर तक जारी रहेगा जयपुर-बयाना ट्रेन का विस्तारइसके साथ ही रेलवे ने गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर-बयाना-जयपुर विशेष रेलसेवा के भरतपुर तक बढ़ाए गए विस्तार की अवधि को भी 15 सितंबर 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है. इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान यह ट्रेन जयपुर से भरतपुर और भरतपुर से जयपुर के बीच अपनी सेवाएं प्रदान करेगी. रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम समय-सारणी, रूट और ठहराव की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Kota,Kota,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 05:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj