Rajasthan

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से, RPSC ने घटाई वैकेंसी, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती

Last Updated:July 04, 2026, 20:15 IST

RPSC Teacher Bharti : राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से शुरू होगी. इस बीच राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अध्यापक की वैकेंसी घटा दी है. पहले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के पद बढ़ाकर 10,537 किए गए थे, लेकिन अब नियमों के अनुरूप कुल पदों की संख्या 9,651 निर्धारित की गई है.
राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से, वैकेंसी घटकर 9,651 हुईZoomRPSC Teacher Bharti: 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा.

RPSC Teacher Bharti : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी. परीक्षा स्थगित करने या आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं के बावजूद आयोग ने तैयारी पूरी होने और तय शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं होने की बात कही है. ऐसे में 12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होंगे.

इस बीच आयोग ने शुद्धि-पत्र संख्या 11/2026-27 जारी करते हुए भर्ती में पदों की संख्या संशोधित कर दी है. पहले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के पद बढ़ाकर 10,537 किए गए थे, लेकिन अब नियमों के अनुरूप कुल पदों की संख्या 9,651 निर्धारित की गई है. आयोग के अनुसार भर्ती नियमों में मूल विज्ञापित पदों में अधिकतम 50 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जा सकती है. इसी प्रावधान के तहत पदों की संख्या में संशोधन किया गया है.

आयोग ने हाईकोर्ट में क्या बताया? 

जयपुर हाईकोर्ट में भर्ती परीक्षा स्थगित करने और आवेदन फॉर्म दोबारा खोलने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान आयोग ने अपना पक्ष रखा. आयोग ने कोर्ट को बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है और पदों में वृद्धि भी निर्धारित सीमा के भीतर ही की जा सकती है. इसी कारण संशोधित पदों की संख्या जारी की गई है.

विषयवार वैकेंसी डिटेल जारी

आरपीएससी ने विषयवार संशोधित रिक्तियों का विवरण भी जारी कर दिया है. हालांकि, वर्गवार (कैटेगरी-वाइज) पदों का वर्गीकरण अलग से जारी किया जाएगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा योजना और चयन प्रक्रिया पहले की तरह ही प्रभावी रहेंगी. केवल पदों की संख्या में संशोधन किया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिफिकेशन और परीक्षा संबंधी निर्देशों को नियमित रूप से देखते रहें. परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी निर्धारित समय पर जारी की जाएगी.

About the AuthorPraveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj