Rajasthan

Rajsamand ACB Raid News | Action Against DTO Official | राजसमंद एसीबी कार्रवाई

Last Updated:August 04, 2026, 07:53 IST

Rajsamand ACB Action: राजसमंद में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कलोलिया की निजी कार और जामा तलाशी के दौरान 28,110 रुपये की संदिग्ध नकद राशि बरामद कर जब्त कर ली. एसीबी को सूचना मिली थी कि अधिकारी कथित रूप से अवैध वसूली के बाद उदयपुर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़ एसीबी चौकी की टीम ने नेगड़िया टोल प्लाजा पर चेकिंग कर कार्रवाई की. अधिकारी राशि का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई.

ख़बरें फटाफट

राजसमंद में ACB की रेड, DTO अधिकारी की कार की तलाशी में मिला कैशZoomएसीबी की कार्रवाई में राजसमंद डीटीओ अधिकारी की कार की तलाशी में मिला कैश

राजसमंद. राजस्थान में एसीबी ने राजसमंद जिला परिवहन कार्यालय से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने राजसमंद डीटीओ कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कलोलिया की निजी कार और जामा तलाशी के दौरान 28,110 रुपये की संदिग्ध नकद राशि बरामद कर जब्त कर ली. यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ एसीबी चौकी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर की. मामले की जांच जारी है और बरामद राशि के संबंध में अधिकारी से पूछताछ की जा रही है.

एसीबी को सूचना मिली थी कि राजसमंद जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कलोलिया कथित रूप से अवैध वसूली करने के बाद कार्यालय समय समाप्त होने पर अपनी निजी कार से राजसमंद से उदयपुर की ओर रवाना होंगे. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसीबी मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद चित्तौड़गढ़ एसीबी चौकी की टीम ने निगरानी शुरू कर दी.

ऐसे एसीबी की पकड़ में आया सहायक प्रशासनिक अधिकारी

एसीबी टीम ने राजसमंद-उदयपुर मार्ग पर स्थित नेगड़िया टोल प्लाजा के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान अधिकारी की हुंडई क्रेटा कार को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड की जांच की गई, वहीं अधिकारी की जामा तलाशी भी ली गई. इस कार्रवाई में कुल 28,110 रुपये नकद बरामद हुए. बरामद नकद राशि के संबंध में दिनेश कलोलिया से पूछताछ की गई, लेकिन वह इस राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद एसीबी ने राशि को संदिग्ध मानते हुए साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रारंभिक सूचना के आधार पर की गई है और अब पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

बरामद नकद राशि के स्रोत का लगाया जा रहा है पता

एसीबी यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकद राशि का स्रोत क्या है और क्या इसका संबंध कथित अवैध वसूली से है. जांच के दौरान आवश्यक कागजात, बयान और अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं. यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसीबी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत या अवैध वसूली की मांग की जाती है तो उसकी सूचना तुरंत दें.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Rajsamand,Rajasthan

First Published :

August 04, 2026, 07:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj