सर्दियों में खेतों में उगने वाली ये हरी सब्जी जो स्वाद में होती है लाजवाब… सेहत में कमाल और बचाए बीमारियों से, बनाने में बेहद आसान

Last Updated:November 16, 2025, 15:35 IST
भरतपुर में सर्दियों के मौसम की खास पहचान है बथुआ का साग, जो गांवों के खेतों से लेकर शहर के बाजारों तक अपनी खुशबू और स्वाद से लोकप्रिय है. यह प्राकृतिक रूप से उगने वाली सब्जी आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर है, और पाचन शक्ति को मजबूत करके रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. बथुआ का साग बथुआ पराठा और बथुए की कढ़ी जैसे व्यंजनों में इस्तेमाल होता है और सर्दियों में शरीर को गर्मी और ताकत भी देता है. यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि भरतपुर की सर्दियों की परंपरा और सेहत का प्रतीक भी है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर. सर्दियों की दस्तक के साथ ही भरतपुर के खेतों में एक हरी-भरी सब्जी की चमक बढ़ जाती है. यह है बथुआ का साग, जो इस मौसम की खास पहचान माना जाता है. भरतपुर के गांवों से लेकर शहर के बाजारों तक हर जगह इसकी खुशबू और स्वाद की चर्चा रहती है. बथुआ एक ऐसी सब्जी है जो साल में सिर्फ ठंड के दिनों में ही उगती है और यही वजह है कि लोग इसका मौसम आने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में बथुआ खेतों में बिना किसी अतिरिक्त खाद के उग जाता है.
यह प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाली सब्जी मानी जाती है. इसके पत्तों से लेकर डंठल तक सब कुछ खाने लायक होता है. जिसे विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है. भरतपुर के गांवों में बथुए का साग बथुआ पराठा और बथुए की कढ़ी सर्दियों की खास पहचान हैं. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी है. बथुआ में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. यही वजह है कि इसे सर्दियों का पावरहाउस फूड भी कहा जाता है.
यह साग पाचन शक्ति को करता है मजबूत
यह साग पाचन शक्ति को मजबूत करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाता है. अभी यह साग खेतों में नजर आ रहा है और ग्रामीण इलाके में लोग इसे खेतों से तोड़कर के ला रहे है. अभी यह सब्जी उगना शुरू हुई है इसलिए यह गांव तक ही सीमित है. जैसे-जैसे यह बढ़ती जाएगी बाजार में भी इसकी डिमांड बढ़ जाएगी और यह बाजार तक भी पहुंचने लगेगी. इससे बनी सब्जी ,कढ़ी और पराठे खाने में काफी स्वादिष्ट और लाजवाब होते हैं. जिनका स्वाद सिर्फ और सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही देखने के लिए मिलता है. खास बात यह है कि बथुआ न केवल स्वाद बढ़ाता है. बल्कि शरीर में गर्मी और ताकत भी देता है, इसलिए इसे सर्दियों में ज़रूर खाने की सलाह दी जाती है. कुल मिलाकर बथुआ का साग सिर्फ एक सब्जी नहीं बल्कि भरतपुर की सर्दियों का स्वाद, सेहत और परंपरा का संगम है जो हर साल ठंड के मौसम में लोगों के खानपान का खास हिस्सा बन जाता है.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
November 16, 2025, 15:35 IST
homerajasthan
सर्दियों में ये साग देगा आपको सेहत में लाभ, साथ में भरपूर स्वाद, जानिए रेसिपी



