Makar Rashifal 2026 I मकर राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम, वरना हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका

Last Updated:August 08, 2026, 16:31 IST
Aaj Ka Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए 9 अगस्त 2026 का दिन कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है. चंद्रमा के छठे भाव में गोचर से विरोधियों पर विजय, पुरानी परेशानियों से राहत और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए रविवार का विशेष उपाय, जिससे आत्मबल बढ़ाने और बाधाएं दूर करने में मदद मिल सकती है.
आज का मकर राशिफल9 अगस्त 2026 ( Aaj Ka Makar Rashifal). आज यानी 9 अगस्त 2026, रविवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने के कारण जीवन में चल रही कई परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. विरोधियों और बाधाओं पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता का समाधान भी मिल सकता है. आज जरूरत है सिर्फ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी.
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, नौकरी और कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ पूरा करें. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और आपके प्रयासों की सराहना भी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज नई संभावनाएं सामने आएंगी. किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है, विरोधियों की गतिविधियों का असर कम होगा और आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं.
स्वास्थ्य में आएगा सुधार
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मकर राशि वालों के लिए राहत देने वाला है. शरीर में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। पुराने रोग या लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है. संतुलित खान-पान के साथ योग, व्यायाम और सुबह की सैर के लिए समय जरूर निकालें. मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले की अपेक्षा अधिक हल्का और सकारात्मक महसूस कर सकते हैं.
प्रेम संबंधों में बढ़ेगा अपनापन
प्रेम और रिश्तों की बात करें तो आज का दिन सुखद रहने वाला है, प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात और खुलकर बातचीत करने के अवसर मिल सकते हैं. पुराने रिश्तों में फिर से गर्माहट और अपनापन लौट सकता है, वहीं, नए लोगों से मुलाकात भी संभव है. इनमें से कोई व्यक्ति भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने का अवसर भी प्राप्त होगा.
रविवार का अचूक उपाय
अब बात करते हैं आज के विशेष उपाय की, रविवार की सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही बैल को गुड़ और रोटी खिलाना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन उपायों से आत्मबल मजबूत होता है, बाधाएं कम होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, सफलता और राहत लेकर आ सकता है. अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, आपके प्रयास निश्चित रूप से अच्छे परिणाम दे सकते हैं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 08, 2026, 16:31 IST



