Tech

Redmi Note 17 में मिलेगा 7-इंच OLED डिस्प्ले, कंपनी ने किए बड़े फीचर्स कंफर्म, होगी 8,000mAh बैटरी भी

रेडमी अपने नए रेडमी Note 17 स्मार्टफोन को 14 जुलाई को चीन में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन से जुड़े कई बड़े फीचर्स की कंफर्म कर दिया है. रेडमी ने बताया है कि Note 17 में अब तक की सबसे बड़ी 7-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगी. इसके अलावा फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और नया Meteor Purple कलर ऑप्शन भी देखने को मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक रेडमी Note 17 और रेडमी Note 17 Pro दोनों ही इस बार बड़ी बैटरी के साथ आएंगे और मिड-रेंज सेगमेंट में नई पहचान बनाने की कोशिश करेंगे.

रेडमी Note 17 के कंफर्म फीचर्स

रेडमी Note 17 में 7-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि यह रेडमी Note सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन होगी. डिस्प्ले में कई आई-प्रोटेक्शन फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर पड़ेगा.

फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे.

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ने 50MP प्राइमरी रियर कैमरा की भी पुष्टि की है. वहीं नया Meteor Purple कलर वेरिएंट टेक्सचर्ड बैक पैनल के साथ आएगा, जिसका डिजाइन रात के आसमान में दिखने वाली उल्का (Meteor) की लकीरों से प्रेरित बताया गया है.

प्रोसेसर और Pro मॉडल

हालिया बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी Note 17 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है. वहीं रेडमी Note 17 Pro में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है.

कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी. साथ ही इसके लिए 5 साल की बैटरी रिप्लेसमेंट गारंटी भी दी जाएगी.

क्या होगा खास?आज ज्यादातर स्मार्टफोन्स में 6.6 से 6.8 इंच की स्क्रीन मिलती है. ऐसे में 7-इंच OLED डिस्प्ले वाला रेडमी Note 17 वीडियो देखने, ऑनलाइन क्लास, डॉक्यूमेंट पढ़ने और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है. वहीं 8,000mAh बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने का वादा करती है.

हालांकि, बड़ी स्क्रीन और बैटरी की वजह से फोन का साइज़ भी बड़ा होगा. ऐसे में जो यूजर्स कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद करते हैं, उनके लिए यह थोड़ा कम सुविधाजनक हो सकता है. फिर भी, पेपर पर देखें तो रेडमी Note 17 अपने सेगमेंट में सबसे अलग और दमदार स्मार्टफोन्स में से एक नजर आ रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj