REET Mains Result 2026 : राजस्थान REET मुख्य परीक्षा रिजल्ट कब होगा जारी? टीचर की 7000 से अधिक वैकेंसी

Last Updated:May 03, 2026, 16:53 IST
REET Mains Result 2026 : राजस्थान रीट मुख्य परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार है. प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर पदों के लिए रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया गया था.

REET Mains Result 2026 : यह भर्ती अभियान ग्रेड-3 शिक्षकों की भर्ती का है. (AI Image)
REET Mains Result 2026 : राजस्थान लेवल-1 और लेवल-2 के थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए REET 2026 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बहुत जल्द ही नतीजे घोषित करेगा. रिजल्ट में उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और चयन की स्थिति शामिल होगी.
प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर पदों के लिए रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया गया था. इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) श्रेणियों में 7,759 रिक्तियों को भरना है.
REET Mains Result 2026: ओवरव्यू
विवरणजानकारीबोर्डबोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थानपरीक्षा का नामलेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी)रिजल्ट जारी होने का माध्यमऑनलाइनरिजल्ट कब जारी होगाजल्द जारी होगापरीक्षा तिथि17 से 20 जनवरी 2026स्कोर कार्डजल्द उपलब्ध होगाकुल पदों की संख्या7,759आधिकारिक वेबसाइटwww.rajeduboard.rajasthan.gov.inhttps://rssb.rajasthan.gov.in/
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
रीट 2026 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है. ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है. हालांकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित पोर्टल पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे. बोर्ड द्वारा प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस दोनों प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है, जो भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्रता निर्धारित करेगा.
कैसे चेक करें रीट मुख्य परीक्षा 2026 रिजल्ट?
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.Step 2: होमपेज पर उपलब्ध “Result” टैब पर क्लिक करें.Step 3: “Direct Recruitment of Primary and Upper Primary School Teacher 2025-26 Result” लिंक चुनें.Step 4: लॉगिन विंडो में अपना SSO ID और जन्म तिथि दर्ज करें.Step 5: विवरण सबमिट करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें.Step 6: भविष्य के लिए स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.
7,759 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के कुल 7,759 पदों पर भर्ती होगी. इन रिक्तियों को दो लेवल में विभाजित किया गया है- लेवल-1: प्राथमिक कक्षाओं के लिए औरलेवल-2: उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए.
About the AuthorPraveen SinghSub Editor
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



