चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती, तस्वीर देख टेंशन में आए फैंस

Last Updated:October 21, 2025, 17:57 IST
चित्रांगदा सिंह अस्पताल में भर्ती हैं, इंस्टाग्राम पर फोटो साझा की. फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वे जल्द सलमान खान संग ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखेंगी.
ख़बरें फटाफट

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है. उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो में वह बिस्तर पर लेटी हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी.”
अस्पताल में भर्ती हुईं चित्रांगदा सिंह
हालांकि, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बताया. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है. इसे देखकर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.चित्रांगदा सिंह की फिल्म
फिल्मों की बात करें तो चित्रांगदा को पिछली बार ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था. इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप जैसे कलाकार शामिल थे.
फिल्म के बारे मेंइस फिल्म में वह विलेन के रोल में दिखाई दी थीं और उनकी एक्टिंग को बहुत सराहा गया था. ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की यह पांचवीं फिल्म थी और इसमें दो भाग रिलीज किए गए थे, जिनका क्लाइमैक्स अलग था.
सलमान खान के साथ बनी चित्रांगदा सिंह की जोड़ीचित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगी. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और इसमें भारत-चीन संघर्ष की कहानी दिखाई जा सकती है.
गलवान फिल्म को लेकर क्या बतायाफिल्म के बारे में बात करते हुए चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, “यह बहादुरी और साहस की कहानी है. एक सैनिक परिवार से होने के नाते मुझे याद है कि इस घटना के बारे में हमारे लोगों में बात की जाती थी. इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही निजी अहसास है.”
फिल्म की चल रही शूटिंगचित्रांगदा ने कहा था कि यह फिल्म भूले-बिसरे और कम जानी-पहचानी कहानियों को उजागर करेगी. इसके जरिए फिल्म निर्माता उन कहानियों और नायकों का सम्मान करेंगे. इसका हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं. लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले हुई थी. मुंबई शेड्यूल जल्द शुरू होगा.
Varsha
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 21, 2025, 17:57 IST
homeentertainment
चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती



