IND A vs SL A Tri Series Final Live: फाइनल में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच महासंग्राम, वैभव सूर्यवंशी के एक्शन के लिए हो जाइए तैयार

India A vs Sri Lanka A Tri Series Final Match Live Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आज फाइनल मुकाबला है. फाइनल में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टक्कर होगी. अफगानिस्तान ए की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ये फाइनल मैच दांबुला में खेला जाएगा. सीरीज में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मैच सुपर ओवर में खत्म हुआ था, जहां भारी बवाल के बीच श्रीलंका ए ने जीत दर्ज की थी. इस सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ बहस भी हुई थी. ऐसे में फैंस को आज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के रिवेंज देखने को मिलेगा. इस फाइनल मुकाबले के लाइव एक्शन और पल-पल की जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ.
IND A vs SL A Tri Series Final Live: वैभव सूर्यवंशी से है बड़ी पारी की उम्मीद
श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में फैंस को वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद है. आईपीएल में धूम मचाने वाले वैभव त्रिकोणीय सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने 700 से ज्यादा बनाए हैं.
IND A vs SL A Tri Series Final Live: श्रीलंका ए टीम का पूरा स्क्वाड
श्रीलंका ए टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगाथास मथुलन, विशेन हलंबगे, गरुका संकेत, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने.
IND A vs SL A Tri Series Final Live: इंडिया ए का पूरा स्क्वाड
इंडिया ए टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अशोक शर्मा.
IND A vs SL A Tri Series Final Live: तीसरी बार हो रही है सीरीज में दोनों टीमों की भिड़ंत
त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीम तीसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही है. दो बार टीम लीग चरण में एक-दूसरे के साथ खेली, जिसमें एक बार इंडिया ए और एक बार श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में जीत हासिल की.
IND A vs SL A Tri Series Final Live: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. वहीं दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 9 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर आएंगे. इस मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है.
IND A vs SL A Tri Series Final Live: त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच
त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका के बीच दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस मैच में दमदार टक्कर होने की उम्मीद है. इसके अलावा इस मैच में फैंस को 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का वाइव एक्शन भी देखने को मिलेगा.



