रुक्मिणी वसंत की वायरल की थीं फर्जी तस्वीरें, साइबर क्राइम पुलिस ने कसा शिकंजा, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Last Updated:June 21, 2026, 06:23 IST
साइबर क्राइम पुलिस ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ फेम एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत की एआई जनरेटेड फर्जी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन शातिर आरोपियों पर एक्ट्रेस को बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने की नीयत से डीपफेक कंटेंट इंटरनेट पर फैलाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले मे तीन मोबाइल फोन जब्त कर गहन जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
रुक्मिणी वसंत ने साइबर क्राइम में दर्ज करवाई थी शिकायत.
नई दिल्ली. कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत की एआई जनरेटेड फर्जी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस घिनौनी हरकत के पीछे शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर रुक्मिणी की छवि को नुकसान पहुंचाने और उन्हें बदनाम करने की नीयत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर फर्जी विजुअल्स बनाने और उन्हें इंटरनेट पर सर्कुलेट करने का आरोप है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है.
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई रुक्मिणी वसंत की साइबर क्राइम में शिकायत के बाद हुई है. इंटरनेट पर अपनी एआई-जनरेटेड फर्जी बिकिनी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी. एक्ट्रेस ने साफ किया था कि ये विजुअल्स पूरी तरह नकली हैं और उन्होंने टेक्नोलॉजी के इस गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डीपफेक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक एआई-डीपफेक वीडियो में एक प्रोफेशनल फोटोशूट का सेटअप दिखाया गया था, जिसमें एक महिला बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरती नजर आ रही थी. यह क्लिप इंटरनेट पर इतनी तेजी से फैली कि कई लोग सच मान बैठे कि महिला कोई और नहीं बल्कि रुक्मिणी वसंत हैं. इसके बाद मई के महीने में ही रुक्मिणी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन फर्जी तस्वीरों की कड़े शब्दों में निंदा की थी और कानूनी रास्ता अपनाने की चेतावनी दी थी.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों आरोपी
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस फर्जी कंटेंट को बनाने और सोशल मीडिया पर फैलाने में क्या कुछ और लोग भी शामिल थे.
रुक्मिणी वसंत ने साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत
एआई-जनरेटेड फर्जी बिकिनी तस्वीरें वायरल होने के बाद रुक्मिणी वसंत ने तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये विजुअल्स पूरी तरह नकली हैं. इसके साथ ही उन्होंने टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घिनौनी वारदातों से सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस ही नहीं, बल्कि देश भर की आम लड़कियां और महिलाएं भी जूझ रही हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस तरह गलत इस्तेमाल हो रहा है, वहीं इसके कई सकारात्मक पहलू भी हैं.
इन फिल्मों में नजर आएंगी रुक्मिणी वसंत
रुक्मिणी वसंत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद अब वह साउथ सिनेमा के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. वह जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ और जूनियर एनटीआर की आने वाली मूवी ‘ड्रैगन’ में नजर आएंगी.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



