Rajasthan

Rice Jaggery Burfi Recipe | Rice Jaggery Burfi Recipe Easy Diwali Sweets at Home | How to make Rice Jaggery Burfi

Last Updated:October 18, 2026, 14:56 IST

Rice Jaggery Burfi Recipe: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है। इसी के साथ दीपावली के त्योहार की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। त्योहार पर हर घर में मिठाई बनाई और खाई जाती है। आपने काजू-बादाम, मावा और मूंग दाल की बर्फी तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी चावल और गुड़ से बनी बर्फी का स्वाद चखा है। यह बर्फी खाने में स्वादिष्ट होती है।

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. अक्टूबर का महीना शुरू होते ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है. इसी के साथ दीपावली के त्योहार की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो जाती हैं. त्योहार पर हर घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई और खाई जाती हैं. आपने काजू-बादाम, मावा और मूंग दाल की बर्फी तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी चावल और गुड़ से बनी पौष्टिक बर्फी का स्वाद चखा है? यह बर्फी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे घर पर ही बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. सर्दियों के मौसम में गुड़ की मिठास के साथ चावल और सूखे मेवों से बनी यह पारंपरिक मिठाई परिवार के सभी सदस्यों को काफी पसंद आएगी.

धौलपुर की गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि दीपावली के शुभ अवसर पर घर में ही चावल और गुड़ की स्वादिष्ट बर्फी बनाई जा सकती है. बाजार की मिलावटी मिठाइयों की तुलना में घर पर मिठाई बनाने से सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा सकता है. इस स्वादिष्ट बर्फी को बनाने के लिए आपको चावल, गुड़, देसी घी, थोड़ा मावा, काजू, बादाम, मूंगफली और मखाने की आवश्यकता होती है. इसके अलावा गुड़ की चाशनी तैयार करने के लिए थोड़ा पानी भी इस्तेमाल किया जाता है.

ड्राई फ्रूट्स और चावल को भूनने का सही तरीकागृहिणी प्रभा शर्मा के अनुसार, सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चावलों को एक साफ सूती कपड़े पर फैलाकर सुखा लें, ताकि उनका पूरा पानी सूख जाए. अब एक कड़ाही में दो से तीन चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें काजू, बादाम, मूंगफली और मखाने डालकर अच्छी तरह भून लें और फिर इन्हें एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें. इसके बाद उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालकर चावलों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. जब चावल अच्छी तरह भुन जाएं तो उन्हें एक चौड़े बर्तन में निकालकर पूरी तरह ठंडा कर लें.

गुड़ की चाशनी और बर्फी जमाने की आसान विधिअब गुड़ को कद्दूकस करें और कड़ाही में थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. गुड़ के पिघलने और एकतार की चाशनी तैयार होने तक इसे पकाएं. इस बीच, ठंडे हुए भुने चावल और भुने हुए सूखे मेवों को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. अब तैयार चाशनी में इस पिसे हुए मिश्रण को मिलाएं. इसमें तीन चम्मच मावा और दो चम्मच देसी घी डालकर लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही का धरातल छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब एक घी लगी थाली में इस मिश्रण को समान रूप से फैलाएं. ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर ठंडा होने दें और फिर चाकू से बर्फी के आकार में काट लें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 18, 2026, 14:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj