बाड़मेर में हुई अनोखी बारात…जहां गूंजे शहनाई के साथ एकता के सुर, 19 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर

बाड़मेर में हुई अनोखी बारात… जहां गूंजे शहनाई के साथ एकता के सुर
Barmer Mass Marriage. सरहदी बाड़मेर जिले में रविवार को सामाजिक एकता और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला. शहर के कुशल वाटिका में खत्री समाज की ओर 6वें सामूहिक विवाह समारोह में कई जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने है. रेगिस्तान की धरती पर एक साथ 19 ऐसी शादी हुई है जिसने समाज को नई प्रेरणा दी है. खत्री समाज की ओर से शहर की कुशल वाटिका में आयोजित 6वें सामूहिक विवाह समारोह में कई जोड़े सादगी और संस्कार के बंधन में बंधे है. इस विवाह समारोह में न तो कोई दिखावा था और न ही शाही खर्च. बाड़मेर-जैसलमेर सहित प्रदेशभर से आए 19 जोड़े हमसफ़र बने है. गणेश स्थापना के साथ ही बन्दोली,बारात स्वागत, सामेला, तोरण , पाणिग्रहण संस्कार के बाद दुल्हन की विदाई की गई है.
homevideos
बाड़मेर में हुई अनोखी बारात… जहां गूंजे शहनाई के साथ एकता के सुर




