Rajasthan

जर्जर स्कूल की छत की पट्टी गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे; गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन

Last Updated:August 13, 2026, 09:37 IST

Alwar News: अलवर के थानागाजी क्षेत्र के जोधावास सरकारी स्कूल में छत की पट्टी टूटकर गिर गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे कमरे में नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. जर्जर घोषित होने के बावजूद भवन को अब तक ध्वस्त नहीं किया गया है. इसी जर्जर इमारत में ग्राम पंचायत कार्यालय भी चल रहा है. घटना से आक्रोशित बच्चों और अभिभावकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सुरक्षा की गारंटी न मिलने तक बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला लिया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideAlwar News: थानागाजी में सरकारी स्कूल की छत की पट्टी गिरी, बच्चों का प्रदर्शनZoomAlwar School News: थानागाजी में जर्जर स्कूल की छत का हिस्सा गिरा, बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. थानागाजी के जोधावास स्थित सरकारी स्कूल भवन की छत की पट्टी अचानक टूटकर नीचे गिर गई. राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कमरे में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था.

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस भवन को काफी समय पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है. इसके बावजूद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से इस खतरनाक ढांचे को ध्वस्त नहीं कराया गया. प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह है कि जोधावास ग्राम पंचायत का कार्यालय भी इसी स्कूल के एक जर्जर घोषित कमरे में चलाया जा रहा है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में रहती है.

स्कूली बच्चों और परिजनों में भारी आक्रोश, किया प्रदर्शनछत की पट्टी गिरने की घटना के बाद स्कूली बच्चों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित बच्चों ने स्कूल परिसर में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. बच्चों के अभिभावकों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे.

हैंडपंप पर पानी पीने जाने के दौरान बना रहता है जान का खतराइस जर्जर भवन के पास ही पेयजल के लिए हैंडपंप लगा हुआ है. स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे पानी पीने के लिए दोनों जर्जर भवनों के बीच से होकर गुजरते हैं. अभिभावकों का कहना है कि अगर किसी दिन यह जर्जर भवन बच्चों के ऊपर गिर गया, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? प्रशासन की इस घोर अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 09:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj