Rajasthan

RU Exam Paper Leak: पहले उत्तर, बाद में सवाल! राजस्थान यूनिवर्सिटी का ब्लंडर, प्रश्नपत्र की जगह बांटी आंसर की!

Last Updated:June 18, 2026, 11:25 IST

RU Exam Paper Leak Answer Key: राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान बड़ा ब्लंडर सामने आया है. यहां एमए समाजशास्त्र के पेपर में स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र की जगह सीधे आंसर की बांट दी गई. भारी हंगामे के बाद प्रशासन ने परीक्षा रद्द कर दी है, अब 27 जून को दोबारा एग्जाम होगा.पहले उत्तर, बाद में सवाल! परीक्षा में ब्लंडर, प्रश्नपत्र की जगह बांटी आंसर की!ZoomRU Exam Paper Leak: राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है

जयपुर (RU Exam Paper Leak Answer Key). राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब एमए समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र की जगह सीधे उत्तर कुंजी ही थमा दी गई. परीक्षा केंद्र पर जैसे ही स्टूडेंट्स ने प्रश्नों के साथ उनके उत्तर देखे, वे हैरान रह गए. कुछ देर के लिए माहौल ऐसा बन गया मानो परीक्षा शुरू होने से पहले ही परिणाम घोषित कर दिया गया हो.

मामला जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी का है, जहां मंगलवार (17 जून 2026) को आयोजित परीक्षा में करीब 300 विद्यार्थी पंजीकृत थे. परीक्षा कक्ष में बैठे स्टूडेंट्स ने जब उत्तरों से भरी शीट देखी तो पहले उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ. लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह कोई मॉडल पेपर नहीं, बल्कि ऑफिशियल आंसर की है (जो परीक्षा के बाद जारी होनी चाहिए थी). इसके बाद परीक्षा केंद्र पर विरोध शुरू हो गया और छात्रों ने परीक्षा देने से इनकार कर दिया.

परीक्षा में बड़ी लापरवाही!

शिक्षकों ने उत्तर कुंजी वाली शीट तुरंत वापस ले ली, लेकिन तब तक मामला चर्चा का विषय बन चुका था. नाराज विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया. छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया का कहना है कि इस तरह की लापरवाही विश्वविद्यालय की साख पर सीधा सवाल खड़ा करती है. उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर परीक्षा जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में ऐसी चूक हो सकती है तो विद्यार्थियों का भरोसा कैसे कायम रहेगा.

परीक्षा से पहले कैसे हुई गड़बड़ी?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेपर सेटर की तरफ से प्रश्नपत्र और उसकी उत्तर कुंजी अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में भेजी जाती है. लेकिन प्रिंटिंग प्रक्रिया के दौरान उत्तर कुंजी वाला लिफाफा गलती से प्रश्नपत्र समझ लिया गया और उसी की छपाई कर सीलबंद पैकेट परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए गए. चूंकि परीक्षा शुरू होने तक सीलबंद लिफाफे नहीं खोले जाते, इसलिए यह बड़ी चूक समय रहते पकड़ में नहीं आ सकी.

अब दोबारा होगी परीक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. अब यह परीक्षा 27 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. परीक्षा नियंत्रक राकेश राव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विश्वविद्यालय की इस चूक ने परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है.

About the AuthorDeepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj