Entertainment

‘हैवान’ में साइकोपैथ किलर से भिड़ेंगे सैफ अली खान, पहली बार निभा रहे अनूठा किरदार, टीजर ने मचाई सनसनी

Last Updated:August 12, 2026, 22:27 IST

सैफ अली खान फिल्म ‘हैवान’ में नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के टीजर में उनके दिलचस्प रोल ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. वे फिल्म में एक साइकोपैथ किलर से भिड़ते नजर आएंगे. इसमें सैफ अली खान के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आएंगे. दोनों सितारे 18 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'हैवान' में साइकोपैथ किलर से भिड़ेंगे सैफ अली खान, पहली बार निभा रहे अनूठा रोलZoomफिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘हैवान’ के रिलीज हुए टीजर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. टीजर में सैफ अली खान एक नेत्रहीन किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि अपने लंबे और शानदार करियर में यह पहली बार है, जब सैफ इस तरह का किरदार निभा रहे हैं. टीजर में उनका लुक और अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है, जिससे उनके किरदार को लेकर लोगों में और ज्यादा जिज्ञासा पैदा हो गई है.

फिल्म ‘हैवान’ में सैफ के साथ एक शानदार कलाकारों की टीम भी नजर आएगी. बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी, दमदार कास्ट और सैफ का बिल्कुल अलग अंदाज इसे खास बनाता है. टीजर के बाद अब दर्शकों को फिल्म में सैफ के किरदार की पूरी कहानी देखने का इंतजार है. ‘हैवान’ को केवीएन प्रोडक्शन और थेस्पियन फिल्म के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सैफ अली खान को पहली बार नेत्रहीन किरदार में देखना यकीनन फिल्म के सबसे खास पहलुओं में से एक है.

सैफ-अक्षय के किरदारों ने बढ़ाई उत्सुकताफिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है. इसमें सैफ अली खान ने नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट का रोल निभाया है, जो साइकोपैथ किलर से एक लड़की को बचाता है. एक दिव्यांग शख्स कैसे किसी को बचाता है, यह फिल्म में देखना काफी रोमांचक होगा. फिल्म के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, जिसमें अक्षय कुमार का किरदार निगेटिव शेड में दिख रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या वाकई में अक्षय हैवान हैं.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘खिलाड़ी का खतरनाक खेल शुरू.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘अक्षय कुमार का विलेन वाला दौर दोबारा शुरू.’ चौथा यूजर कहता है, ‘अजनवी, रोबोट 2.0 और अब हैवान. आखिरकार, अक्षय पाजी विलेन मोड पर लौट आए हैं.’

मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है ‘हैवान’फिल्म ‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इसमें सैफ अली खान के अलावा अक्षय कुमार अहम रोल में हैं. दोनों 18 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह साल 2016 में आई मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 12, 2026, 22:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj