Entertainment

सलमान खान का ऑनस्क्रीन बेटा, लीड एक्टर बनते ही हुआ फ्लॉप, सुभाष घई ने देखते ही पलट दी थी किस्मत

Last Updated:August 06, 2026, 05:31 IST

सिंगर, अभिनेता और टीवी होस्ट आदित्य नारायण उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही सफलता का स्वाद चख लिया था. जिस उम्र में बच्चे स्कूल और खेलकूद में मस्त रहते हैं, उस उम्र में आदित्य गाने गा रहे थे, फिल्मों में काम कर रहे थे और अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे थे. यही वजह थी कि उन्हें सिर्फ 7 साल की उम्र में इनकम टैक्स तक भरना पड़ता था.

नई दिल्ली. आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता मशहूर सिंगर उदित नारायण हैं, जबकि मां दीपा नारायण भी गायिका हैं. घर में शुरू से ही संगीत का माहौल था, इसलिए आदित्य का रुझान भी बचपन से ही संगीत की तरफ हो गया. उन्होंने संगीतकार कल्याणजी वीरजी शाह से शुरुआती ट्रेनिंग ली और ‘लिटिल वंडर्स’ के मंच से अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू कर दी.

आदित्य ने साल 1992 में नेपाली फिल्म ‘मोहिनी’ के लिए अपना पहला गाना गाया. इसके बाद 1995 में फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ में पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ गाने का मौका मिला. उनकी आवाज लोगों को पसंद आने लगी और धीरे-धीरे फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे. निर्देशक सुभाष घई ने उनकी प्रतिभा देखकर फिल्म ‘परदेस’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मौका दिया. इसके बाद वह ‘जब प्यार किसी से होता है’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए.

बतौर बाल गायक आदित्य ने 100 से ज्यादा गाने गाए. फिल्म ‘मासूम’ का गाना ‘छोटा बच्चा जान के’ उनकी सबसे बड़ी पहचान बना. इस गाने ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और सर्वश्रेष्ठ बाल गायक का पुरस्कार भी मिला.

Add as Preferred Source on Google

इसके अलावा वह सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म जब प्यार किसी से होता है में भी नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के बेटे का रोल निभाया था. कबीर धनराजगिर के रोल में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी.

एक पॉडकास्ट में आदित्य ने अपने बचपन का दिलचस्प किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही इतनी कमाई होने लगी थी कि उन्हें सिर्फ 7 साल की उम्र में इनकम टैक्स भरना पड़ता था. उस वक्त उन्हें पैसों या टैक्स की ज्यादा समझ नहीं थी. बड़े होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाना कितनी बड़ी बात थी.

बड़े होने के बाद आदित्य ने साल 2010 में फिल्म ‘शापित’ से बतौर लीड एक्टर भी किस्मत आजमाई. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन उनके गाए और लिखे गए गानों की तारीफ हुई. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ज्यादा संगीत और टीवी होस्टिंग पर ध्यान दिया.

आज आदित्य नारायण टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं. उन्होंने ‘सा रे गा मा पा’ और ‘इंडियन आइडल’ जैसे कई लोकप्रिय रियलिटी शोज होस्ट किए हैं. उनकी हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. वह ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 06, 2026, 05:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj