IND vs SL: विराट से लेकर जयसूर्या-सहवाग तक… भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के 5 सबसे बड़े ‘रनदानव’

Last Updated:August 06, 2026, 06:02 IST
IND vs SL Highest individual scores: भारत-श्रीलंका के बीच अबतक कुल 24 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, सात में श्रीलंका जीता है तो आठ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. विराट कोहली से लेकर सनत जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. देखतें हैं भारत-श्रीलंका के पांच सबसे बड़े रनदानव.
15 अगस्त से टीम इंडिया का सबसे चैलेंजिंग टूर शुरू होने वाला है. पिछले 10 साल से भारत ने श्रीलंका का दौरा नहीं किया था. मगर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से इन दो टेस्ट मैच की सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है.भले ही WTC पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंका, भारत से काफी नीचे है, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया उन्हें हल्के में नहीं ले सकती. अपने घर पर श्रीलंका की ताकत 10 गुना बढ़ जाती है. दोनों देशों ने वर्ल्ड क्रिकेट को कई धुरंधर बल्लेबाज दिए, जिन्होंने बल्ले के दम पर अपनी सत्ता चलाई. चलिए आपको दोनों टीम के बीच हुई टेस्ट सीरीज के पांच सबसे बड़े स्कोरर के बारे में बताते हैं
सनथ जयसूर्या: दोनों टीम के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है. भारत के 537 रन के जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन अपनी पारी शुरू की और पांचवें दिन तक मेजबान टीम बल्लेबाजी करती रही. तब श्रीलंका ने 952 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच ड्रॉ हुआ था. इस मैच में महान ओपनर और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या ने 578 गेंदों में 340 रन की मैराथन पारी खेली थी. 1997 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए उस मैच में दुनिया ने जयसूर्या के बल्ले से 36 चौके और दो छक्के निकलते देखे थे.
वीरेंद्र सहवाग: इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आता है. ‘नजफगढ़ के सुल्तान’ वीरेंद्र सहवाग ने 254 गेंद में 293 रन बनाकर दोनों टीम के बीच दूसरे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने कब्जे में किया हुआ है. सहवाग अगर मुरलीधरन का शिकार नहीं होते तो रिकॉर्ड तीसरा तिहरा शतक जड़ देते. 2009 में मुंबई के ब्रेब्रॉर्न स्टेडियम में खेले गए उस टेस्ट मैच को भारत ने पारी और 24 रन के अंतर से जीता था. वीरू ने 254 गेंद में 293 रन बनाए थे. 125 के स्ट्राइक रेट से 40 चौके और सात छक्के भी जमाए थे.
Add as Preferred Source on Google
महेला जयवर्धने: श्रीलंका जब 2009 में भारत दौरे पर था तो मुंबई से पहले श्रृंखला का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था. तब इसे सरदार पटेल (मोटेरा स्टेडियम) के नाम से पहचाना जाता था. ड्रॉ पर खत्म हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने 435 गेंद में 275 रन की मैराथन पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 27 चौके और सिर्फ एक छक्का मारा था.
विराट कोहली: 2017 में जब श्रीलंकाई टीम टेस्ट दौरे पर भारत आई थी, तब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का नाम नहीं बदला था. फिरोज शाह कोटली स्टेडियम की अपनी घरेलू पिच पर कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किंग कोहली ने 287 गेंद में 243 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा और दोनों टीम के बीच चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. वो मैच भले ही ड्रॉ पर खत्म हुआ था, लेकिन भारत तीन मैच की सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाब रहा था.
महेला जयवर्धने: टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर की लिस्टिंग हो और अगर उसमें महेला जयवर्धने का नाम सिर्फ एक ही बार तो वो लिस्ट गलत है समझ लो. दाएं हाथ के इस क्लासिक बल्लेबाज ने 1999 में कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब यानी SSC में 465 गेंदों में 242 रन की मैराथन पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और दो छक्के उड़ाए थे. एशियन टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच था. हाई स्कोरिंग मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
First Published :
August 05, 2026, 19:14 IST



