समय रैना की धमाकेदार वापसी, पहले एपिसोड ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड, 3 घंटे में 4.5 मीलियन से ज्यादा व्यूज

Last Updated:June 20, 2026, 23:12 IST
कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ गया है. शो का दूसरे सीजन के पहले ही एपिसोड ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया और है. शुरुआत में महज एक घंटे में 23 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए थे. अब 3 घंटे बाद इस पर 4 मीलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
ख़बरें फटाफट
यूट्यूब पर आते ही छा गया शो
नई दिल्ली. कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में अपने अपकमिंग शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर लोग देख सकेंगे. अब यूट्यूब पर शो का पहला एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. रिलीज के महज तीन घंटे बाद 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
समय रैना का ये शो इस बार शो सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया है. शो में इस बार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट के तौर पर आईं हैं. वहीं समय रैना के मजेदार रोस्ट, कंटेस्टेंट्स के शानदार टैलेंट और भावुक पलों को दर्शक खूब एंटरटेन हो रहे हैं.
पहले एपिसोड में आलिया-शरवरी ने की शिरकत
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का पहला एपिसोड यूट्यूब पर आ चुका है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने शो में बतौर गेस्ट शिरकत की है. शो में आते ही दोनों को समय रैना के मजेदार रोस्ट का सामना करना पड़ा.अपने जबरदस्त अंदाज के लिए मशहूर समय रैना ने आलिया और शरवरी दोनों के साथ खूब मस्ती की. शो का पहला एपिसोड की दर्शकों का दिल जीतता नजर आ रहा है.
फैंस का दिल जीत रहा शो
आलिया की फिल्म का बनाया मजाक
शो के दौरान दिखाया गया कि आलिया भट्ट हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें इस शो में आकर बहुत पछतावा हो रहा है. लेकिन इसके जवाब में समय कहते हैं कि उन्हें भी आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ देखने के बाद कुछ ऐसा ही फील हुआ था. हद तो तब हुई जब समय ने कहा कि आलिया के सामने इसलिए नर्वस हैं क्योंकि वह उनके पति रणबीर कपूर के बहुत बड़े फैन हैं.इतना ही नहीं उन्होंने शरवरी वाघ को भी नहीं छोड़ा. अपने मजाकियां अंदाज में उन्होंने कहा कि गेस्ट लिस्ट में शरवरी का नाम ‘आलिया प्लस वन’ के तौर पर सेव किया था. लेकिन शरवरी पूरे एपिसोड को एंजॉय करती नजर आईं.
बात अगर शो की करे तो दूसरे सीजन में भी शो का फॉर्मेट वैसा ही है, जैसा कि पहले था. कंटेस्टेंट्स मंच पर आते हैं और अपना टैलेंट दिखाते हैं, फिर पैनल उन्हें मार्क्स देता है. सबसे ज्यादा मार्कस पाने वाला विजेता बनता है.लेकिन इस बार शो में भाषा में काफी हद तक सुधार है, यानी साफ-सुथरी रखी गई है.आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, समय रैना, आशीष सोलंकी और बलराज घई सभी शो में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शो का टीजर पोस्ट किया है.इस पोस्ट में समय रैना अपने इस शो के बारे में बता रहे हैं कि कब और कहां कहां आप इसे देख सकते हैं. इतना ही नहीं पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब एक बड़े खुलासे का समय आ गया है.वह जल्द ही एक और प्रोजेक्ट नेटफ्ल्किस के साथ करने वाले हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



