जोधपुर में ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रो पड़ी नर्स, मौके पर मौजूद लोग हो गए भावुक

Last Updated:June 21, 2026, 00:56 IST
जोधपुर में स्पाइन सेंटर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब सीकर की स्टाफ नर्स सुनीता चौधरी ने लंबे समय से लंबित ट्रांसफर की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने फूट-फूटकर रोते हुए गुहार लगाई. नर्स ने भावुक होकर मंत्री के पैरों में गिरकर अपनी परेशानी बताई और ट्रांसफर की मांग दोहराई. मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें समझाकर शांत कराया और ढांढस बंधाया, जबकि चिकित्सा मंत्री ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.नर्स ने चिकित्सा मंत्री से लगाई ट्रांसफर की गुहार
जोधपुर. शहर में शनिवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर स्पाइन सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन कार्यक्रम के दौरान अचानक एक स्टाफ नर्स अपनी ट्रांसफर की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी. कार्यक्रम के दौरान अचानक यह दृश्य सामने आने से मौजूद लोग भी कुछ क्षणों के लिए भावुक हो गए. जानकारी के अनुसार, स्टाफ नर्स सुनीता चौधरी, जो सीकर की रहने वाली हैं और वर्ष 2020 से जोधपुर में पदस्थापित हैं, लंबे समय से अपने ट्रांसफर की मांग कर रही थी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्री के पास पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई और भावुक होकर उनके पैरों में गिरकर ट्रांसफर की गुहार लगाने लगी. नर्स ने रोते हुए कहा कि वह अपनी वर्तमान कार्यस्थल पर गंभीर परेशानियों का सामना कर रही हैं और मानसिक रूप से दबाव में हैं. उन्होंने मंत्री से बार-बार अनुरोध किया कि उनका ट्रांसफर कर दिया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके.
मंत्री का आश्वासन और मौके पर मौजूद अन्य नेता
इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने नर्स को शांत करने की कोशिश की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनका ट्रांसफर करवाया जाएगा. मंत्री ने उन्हें धैर्य रखने और उचित प्रक्रिया के तहत समाधान निकालने की बात कही. वहीं मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी स्थिति को संभालते हुए नर्स को ढांढस बंधाया. उन्होंने उन्हें समझाते हुए शांत रहने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या पर ध्यान दिया जाएगा.
कार्यक्रम में भावुकता का माहौल
स्पाइन सेंटर के उद्घाटन जैसे औपचारिक कार्यक्रम के दौरान अचानक यह भावुक दृश्य सामने आने से माहौल गंभीर हो गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए असहजता की स्थिति बनी रही. हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया. लेकिन इस दृश्य को देखकर वहां मौजुद हर कोई एक बार को भावुक हो गया.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



